PM KISAN 2024: इन आसान स्टेप्स से करें पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन-eKYC, जानें कब खाते में आएगा अगली किस्त का पैसा?

pm kisan yojana

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर चार माह में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक योजना की 16वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब 17 किस्त जारी होना है।

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब अप्रैल से जुलाई के बीच 17वीं किस्त जारी की जाएगी। अगर आप भी अगली किस्त का लाभ लेना चाहते है और आपने अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है या आपकी ईकेवायसी होना बाकी है तो आप नीचे दी गई प्रोसेस के माध्यम से कर सकते है।

PM KISAN YOJANA के लिए कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है।
  • स्टेप 2: इसके बाद आप न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा कोड भरें और ओटीपी (OTP) को क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है, उसे भर दें।
  • स्टेप 6: इस तरह आप पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर देंगे।

PM Kisan Yojana–ऐसे करें ईकेवाईसी

  • स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  • स्टेप 2- फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  • स्टेप 3- अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं।
  • स्टेप-4 इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  • स्टेप 5 इसके साथ ही आपका ईकेवायसी पूरा हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

इन 3 दस्वावेजों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

ध्यान रहे कि यह लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।अगर आप ये तीनों काम नही करते है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है। आधार कार्ड को बैंक खाते लिंक करवाएं, न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews