Hindi News

नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
फिटमेंट फैक्टर का केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में अहम रोल माना जाता है।इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित

8th Pay Commission : 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाना है, जिसको लेकर मई से तैयारियां शुरू होने की उम्मीद है। खबर है कि अगले वेतन आयोग के सभी बिन्दुओं पर चर्चा करने के लिए सरकार एक पैनल बना सकती है, जो सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन, डीए-भत्तों और फिटमेंट फैक्टर जैसे कई मामलों पर चर्चा करेगी।

8वें वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा या फिर कोई नया फॉर्मूला तय होगा, इसको लेकर काफी चर्चा तेज है, क्योंकि इससे पहले 2016 में 125% DA को मर्ज कर दिया गया था और DA की गणना फिर से शुरू हुई थी।खबर है कि इस बार भी सरकार DA की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाले फार्मूले को पूरी तरह बदलने पर विचार कर रही है।2016 की तरह नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के पे स्केल, प्रमोशन, और सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर का केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में अहम रोल माना जाता है।इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणा करने वाला नंबर होता है, जिससे आपकी पुरानी बेसिक सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है। इसमें पुरानी बेसिक को फिटमेंट फैक्टर के साथ मल्टीप्लाई कर दिया जाता है और जो नंबर आता है, वह नई सैलरी होती है।इसके लिए फॉर्मूला है- नई बेसिक सैलरी = पुरानी बेसिक × फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी पर क्या पड़ेगा असर?

जनवरी 2016 को जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था,तब 2.57 का फिटमेंट फैक्टर तय किया था, इससे केंद्रीय कर्माचारियों की न्यूनतम सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 रूपये हो गई थी।। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वेतन आयोग में 2.28 से 2.86 के बीच फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 40 से 50% तक का इजाफा हो सकता है उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये है तो उसकी 46,600 रुपये से लेकर 57,200 रुपये तक पहुंच जाएगी।

DA-HRA में भी होगा बड़ा बदलाव?

  • जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था, तब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 125% तक पहुंच गया था तो सरकार ने 125% DA को पुरानी बेसिक में जोड़ दिया और फिर फिटमेंट फैक्टर 2.57 कर दिया।अब 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना है, तब DA 60% के आसपास पहुंच सकता है, क्योंकि जुलाई 2025 में फिर डीए में संशोधन होना है। वर्तमान में जनवरी 2025 से 55 फीसदी का लाभ दिया जा रहा है।
  • चुंकी हर वेतन आयोग के साथ हाउस रेंट अलाउंस की दरों में संशोधन किया जाता है।6वें वेतन आयोग में HRA की दरें 30% (X शहर), 20% (Yशहर)और 10% (Z शहर) की दर से रिवाइज की गई थी।7वें वेतन आयोग इसे 24, 16 व 8% रिवाइज किया गया था।50% डीए होने पर HRA को बढ़ाकर 30,20, 10% कर दिया गया, ऐसे में अनुमान  है कि 8वें वेतन आयोग में भी HRA की दरों KA फिर से बेसिक पे और डीए स्ट्रक्चर के अनुसार रिवाइज किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews