Hindi News

जानिए PM Modi को अंक 8 से क्यों है विशेष लगाव, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

Written by:Sanjucta Pandit
Last Updated:
जानिए PM Modi को अंक 8 से क्यों है विशेष लगाव, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का जन्मदिन है। 17 सितंबर यानी आज वह 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आज के दिन हम आपको उनके लकी नंबर के बारे में बताते है। दरअसल, प्रधानमंत्री (PM Modi) का 8 अंक से विशेष लगाव है। वो हर बड़े फैसले 8 को ही लिए जाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर को हुआ है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसका मूलांक 8 है। पीएम ने ज्यादातर फैसले 8,17 और 26 को ही लिए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री को 8 अंक ज्यादा पसंद है और वह इसे अपने जीवन की सफलता का विशेष श्रेय देते हैं।

यह भी पढ़ें – PM Narendra Modi Birthday : ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ आज से प्रारंभ, BJYM लगा रहा है 25 लाख पेड़

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कैंपेन की तारीख 26 चुना, जिसका कुल योग करने पर 8 आता है। दूसरी लोक सभा चुनाव 2019 में नामांकन की तारीख 26 रखी, जिसका कुल अंक 8 है। जिसके बाद 8 नवंबर को ही नोट बंदी का फैसला लिया गया था। बालाकोट एयर स्ट्राइक जो अपने आप में एक अलग इतिहास रचता है, वो भी 26 फरवरी को किया गया था। वहीं आज अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री भारत को नामीबिया से लाए गए 8 चीते की सौगात को दे रहे हैं। इसके अलावा और भी कई अहम बड़ें फैसले लिए गए हैं जिसका कुल योग करने पर वह 8 अंक होता है। जिससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि, प्रधानमंत्री का लकी नंबर 8 है।

यह भी पढ़ें – PM Narendra Modi Birthday : 72 साल के हुए पीएम मोदी, सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी

दरअसल, प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों परियोजनाएं की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को विशेष आजादी दिलाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में एक ब्रांड है। अपने जीवन में उन्होंने संघर्ष करते हुए राजनीति में कदम रखा था। और वह गुजरात में बतौर मुख्यमंत्री चार बार चुने गए और गुजरात को विकसित किया। जिसके बाद साल 2014 और 2019 में पुन: देश के प्रधानमंत्री के रूप में कमान संभाली और आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। प्रधानमंत्री को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। इन्होंने किसान, महिला, रोजगार, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। जिनके लिए ढ़ेरों योजनाएं चलाई। गरीबों के लिए छत, शौचालय, समेत कई सुविधाएं उप्लब्ध करवाई हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने सूझबूझ के साथ देश को इस संकट से विमुक्त कराया।

यह भी पढ़ें – Cheetah In MP : 70 साल बाद देश में दिखेंगे चीते, जन्मदिन पर PM Modi देंगे चीता युग का तोहफा, संख्या 500 होने पर सफल होगा पुनर्व्यवस्थापन

वहीं आज के दिन उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत विपक्षी नेता राहुल गांधी आदि समेत अन्य कई बड़े नेताओं ने पीएम को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें – Vishwakarma Jayanti 2022 : विश्वकर्मा जयंती पर बन रहे हैं 5 अद्भुत संयोग, इस तरह करें पूजा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews