लता मंगेशकर की हालत में सुधार, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने दिया अपडेट

लता मंगेशकर की हालत में सुधार, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने दिया अपडेट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। स्वर कोकिला, भारत रत्न, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)  के स्वास्थ्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच  कर रहे डॉक्टर्स ने अच्छे संकेत दिए हैं।  लता दीदी के ऑफिशियल ट्विकर एकाउंट से जारी अपडेट के मुताबिक लता दीदी की हालत (Lata Mangeshkar Health Update) में सुधार हो रहा है।

लता मंगेशकर पिछले करीब 15 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में एडमिट हैं उन्हें ककोरोना हुआ है।  लता दीदी को निमोनिया की भी शिकायत है। ब्रीच कैंडी के डॉ प्रतीत समधानी (Dr Pratit Samdhani of Breach Candy Hospital) लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं।  इस बीच लता दीदी (Lata Didi) के स्वास्थ्य को लेकर कई बार कई तरह की अफवाहें और झूठी ख़बरें भी सामने आईं।

ये भी पढ़ें – IPL 2022 : मार्च के आखिर में शुरू में होगा आईपीएल! इस दिन होगा मेगा ऑक्शन

लता मंगेशकर के परिजनों, उनके प्रवक्ता और ब्रीच कैंडी अस्पताल ने सभी तरह की अफवाहों को नकार दिया।  इन सभी की तरफ से समय समय पर लोगों से निवेदन किया गया कि कृपया परिवार की निजता का ध्यान रखें और दीदी के बारे में गलत बातें ना उछालें।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैली और रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

आज शनिवार को लता मंगेशकर के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट कर उनका हेल्थ अपडेटजारी किया गया है। ट्वीट में लता दीदी का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समधानी के हवाले से कहा गया है कि लता दीदी में पहले से ज्यादा सकारात्मक सुधार के संकेत मिल रहे हैं, उनका इलाज ICU में चल रहा है हम उनके जल्द स्वस्थ होने और घर वापसी की प्रार्थना करते हैं। ट्वीट में ये भी कहा गया है कि परेशान करने वाली अटकलों पर विराम लगाने के लिए हम दिल से अनुरोध करते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews