Lockdown Extended 2021: कोरोना केस बढ़ा रहे चिंता, 20 सितंबर तक सख्ती, पढ़े नए नियम

Lockdown Extended

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 42 हजार नए मामले सामने आए है और 308 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, ऐसे में अब हरियाण सरकार (Haryana Government) ने 20 सितंबर 2021 तक लॉकडाउन (Lockdown Extended 2021) बढ़ा दिया है।यानी कि अभी 6 सितंबर को खत्म होने वाला लॉकडाउन अब 20 सितंबर तक लागू रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में सप्ताह के सभी दिनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 24 घंटे बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लगातार कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 2 हफ्ते और बढ़ाते हुए 20 सितंबर 2021 की सुबह 5 बजे तक तक सख्ती कर दी है। राज्य के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी किया है। हालांकि, रेस्तरां, बार और क्लब को ढील दी गई है और अब उन्हें एक घंटे अधिक यानी रात 11 बजे तक खुला रखा जा सकेगा।वहीं, हरियाणा में नो मास्क नो सर्विस नियम लागू रहेगा। इसके साथ ही बिना मास्क वाले लोगों को कोई भी सेवा नहीं देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP News : पटवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा लाभ, राजस्व विभाग उठाएगा खर्च

इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। स्विमिंग पूल भी खुलेंगे लेकिन रेगुलर सैनिटाइजेशन जरूरी होगा। स्वीमिंग पूल से जुड़े सिर्फ वही स्टाफ आ सकेंगे जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हैं। बंद हॉल में किसी कार्यक्रम के लिए 50 फीसदी क्षमता या 100 लोग इकट्ठा हो सकेंगे। जबकि खुले स्थान पर होने वाले कार्यक्रम में 200 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-42, 766 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-38,091 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-308 सौ
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 67.72 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 4.10 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,29 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.40 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 68.72 करोड़

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews