MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को याद किया, राहुल बोले, “सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है”

पूरा देश आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा है वहीं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है।
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Birth anniversaries

Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Birth anniversaries

भारत की दो महान विभूतियों मोहनदास करमचंद गांधी, यानि महात्मा गांधी यानि बापू और लाल बहादुर शास्त्री की आज जन्म जयंती है, पूरा देश आज इन्हें याद कर रहा है , पुष्पांजलि अर्पित कर रहा है और इनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा है, कांग्रेस नेताओं ने भी आज इन दो महान हस्तियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस आज महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे, उन्हें पुष्प अर्पित किये , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज दो महान लोगों की जयंती है। महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाई और लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सही दिशा दिखाई, उसकी रक्षा के लिए संघर्ष किया और “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश के लिए मिसाल 

खडगे ने कहा ये दोनों ही देश के महान सपूत थे और हम सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। एक तरफ गांधी जी ने लोगों को आज़ादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी तरफ, शास्त्री जी ने बहुत ही विनम्रता और शालीनता के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं। आज इस मौके पर मैं दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करता हूं।

बापू और शास्त्री जी को राहुल गांधी ने ऐसे किया याद 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है।उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। राहुल गांधी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देशवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और देश को नई राह दिखाई। शास्त्री जी की सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
कांग्रेस ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को याद किया, राहुल बोले, "सत्य, अहिंसा और निर्भयता - यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है"