MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PM Modi बोले- हर भारतीय के लिए कैप्टन स्मित का साहस गौरव की बात है, देशवासियों से की ये अपील

कैप्टन स्मित मछार का इस समय सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
PM Modi praised Captain Smith

PM Modi praised Captain Smith

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कैप्टन स्मित मछार के साहस और हिम्मत की प्रशंसा की है, UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी बात की शुरुआत कैप्टन स्मित के पराक्रम से की, उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया स्मित पर गर्व कर रही है मैं देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार आज पूरी दुनिया के अख़बारों , टीवी चैनलों और सोशल मीडिया की सुर्खियाँ हुए हैं वजह है उनका साहस और पराक्रम जिसने ना सिर्फ कई लोगों की जान बचाई बल्कि एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया, स्मित ने फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से 180 से अधिक यात्रियों की जान बचाई।

बता दें दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर 2026 को कॉकपिट में स्मित मछार के ओमानी को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे विमान से सवार यात्री और क्रू मेंबरअंदर आ गए और हमलावर को काबू में कर लिया। विमान में सवार अन्य ऑफ ड्यूटी पायलटों ने  विमान का नियंत्रण संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

कैप्टन स्मित के धैर्य, सूझबूझ और साहस की तारीफ 

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित की तारीफ की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है , उन्होंने UPSC के शताब्दी समारोह में कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित मछार ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय करवाया और आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा इस भारतीय ने 9 / 11 होने से बचा लिया।

हम सब स्मित की दीर्घायु उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें 

मोदी ने कहा, हर देशवासी के लिए ये स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है, आज मेरी उनके पिता भूपेन्द्र भाई, माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई है, उनका इलाज चल रहा है, पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया कैप्टन स्मित पर गर्व कर रही है, मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूँ कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए, उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और और भारत का गौरव बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित का अभिनन्दन करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
PM Modi बोले- हर भारतीय के लिए कैप्टन स्मित का साहस गौरव की बात है, देशवासियों से की ये अपील