बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

Delhi Police Transfer : दिल्ली में कई आईपीएस अधिकारियों और DANIPS ऑफिसर का ट्रांसपर किया गया है। इस आदेश के तहत कई जिलों के DCP और अतिरिक्त DCP भी बदले गए हैं।
IPS Transfer 2026

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (LG) की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने 34 आईपीएस (IPS) और डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डीसीपी (DCP), अतिरिक्त डीसीपी और सुरक्षा-यातायात जैसी अहम विंग के अधिकारी बदले गए हैं।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के डीसीपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी हेडक्वार्टर-III और आउटर-नॉर्थ के डीसीपी वी हरीशवर स्वामी को वेस्ट दिल्ली के डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात, राहुल अलवाल को स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी, शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर और निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर  के पद पर तैनात किया गया है। ईशा सिंह को DCP कल्याण, रविनंदन बी एम को दोन्नत कर उत्तर-पश्चिम जिले में अतिरिक्त DCP-1, विकास मीणा को द्वारका जिले में अतिरिक्त DCP-1, सुलेखा को DCP सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा और ऐश्वर्या शर्मा को अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग बनाया गया है। अन्येश रॉय पहले की तरह डीसीपी IFSO के पद पर बने रहेंगे, लेकिन अब उनके पास से लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

​डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले

  1. ​दीपक यादव: डीसीपी 4th बटालियन डीएपी (DAP)
  2. ​सतीश कुमार: एडिशनल डीसीपी-I (रोहिणी)
  3. ​चंद्र कुमार सिंह: डीसीपी क्राइम ब्रांच
  4. ​आलोक कुमार सिंह: डीसीपी आर पी भवन
  5. ​कुमार अभिषेक: एडिशनल डीसीपी-II (साउथ-वेस्ट)
  6. ​अशोक कुमार: डीसीपी NAV
  7. ​मनस्वी जैन: एडिशनल डीसीपी-II (साउथ)
  8. ​गौरव गुप्ता: डीसीपी ANTF (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स)
  9. ​मयंक बंसल: डीसीपी कम्युनिकेशन
  10. ​विपुल अनेकांत: एडिशनल डीसीपी-II (ईस्ट)
  11. ​डाभी आनंद दिनेश भाई: डीसीपी मेट्रो
  12. ​प्रक्षय कुमार सिंह: एडिशनल डीसीपी-II (आउटर नॉर्थ)
  13. ​ईशान भारद्वाज: डीसीपी सुरक्षा
  14. ​अजय कुमार: एडिशनल डीसीपी-II (नॉर्थ-वेस्ट)
  15. ​रिधिमा सेठ: एडिशनल डीसीपी (SPUWAC का प्रभार)
  16. ​अभिषेक गुप्ता: एडिशनल डीसीपी-II (वेस्ट)
  17. ​पंकज सूद: डीसीपी सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा
  18. ​अरविंद कुमार: एडिशनल डीसीपी-II (नॉर्थ-ईस्ट)
  19. ​रणबीर सिंह: डीसीपी ट्रैफिक
  20. ​सिकंदर सिंह: एडिशनल डीसीपी-I (शाहदरा) के पद पर भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews