ओडिशा के राउरकेला में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 6 लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार, 10 जनवरी 2026 दोपहर को एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद पायलट समेत 6 लोगों के घायल होने की खबर है।
odisha plane crash

ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार, 10 जनवरी 2026 दोपहर को एक चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में विमान में मौजूद पायलट समेत 6 लोगों के घायल होने की खबर है। विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कैसे हुआ विमान हादसा?

बता दें कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही पायलट को प्लेन में गड़बड़ी लगी उसने प्लेन को एक खेत में लैंडिंग कराने का फैसला किया। जिसके बाद प्लेन क्रैश हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के जान को फिलहाल खतरा नहीं है।

प्रशासन ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत पहुंच गईं। इसके अलावा, स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया। इसी वजह से समय रहते सभी लोगों को विमान से बाहर निकाल लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों पर आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम

इस विमान हादसे में घायल हुए लोगों के नाम भी सामने आ गए हैं। प्रशासन के अनुसार, पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं घायल यात्रियों में सुशांत कुमार बिस्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विमान हादसे पर उड़ीसा मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राउरकेला में हुए प्लेन क्रैश के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह सुनकर सुकून मिला कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं। मैंने निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल लोगों को तुरंत सबसे अच्छी मेडिकल केयर दी जाए। मैं खुद हालात पर नजर रख रहा हूं। मैं भगवान जगन्नाथ से सभी के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews