MP Breaking News

CJP Vs CJP Democratic: बोले संस्थापक- अभिजीत दीपके ने किया सौदा, वो बन गई है टीम केजरीवाल

अहमदाबाद के रहने वाले मनीष ब्रह्मभट्ट का दावा है कि वो सीजेपी आंदोलन से जुड़े थे, उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन अहम भूमिका निभाई थी।
CJP Vs CJP Democratic

CJP Vs CJP Democratic

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अब एक नई पार्टी का ऐलान हुआ है जिसका नाम है CJP D यानि कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक, इसके फाउंडर मनीष ब्रह्मभट्ट नामक युवक ने पार्टी का सोशल मीडिया एकाउंट,  मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप नंबर जारी करते हुए आज गुरुवार 3 सितम्बर को देश के लोगों से इससे जुड़ने की अपील की, उन्होंने अभिजीत दीपके की CJP पर कई आरोप लगाये और उनकी टीम को टीम अरविंद केजरीवाल कहा …

CJP D के मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा कि CJP का आंदोलन देश का आंदोलन था देश के लोगों ने इसमें अपना खून पसीना बहाया इसलिए आंदोलन सफल हुआ लेकिन आंदोलन सफल होने के बाद इसका सौदा हो गया है राजनीतिकरण हो गया है अब ये टीम केजरीवाल बन चुकी है।

मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा आंदोलन सफल होने के बाद अभिजीत दीपके ने 12 लोगों की टीम अपने घर पर बैठकर बना ली उससे पहले किसी भी वॉलेंटियर या आंदोलन से जुड़े लोगों को नहीं बुलाया गया न सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों से पूछा गया कि टीम को लेकर क्या पैरामीटर होने चाहिए, उसने आम आदमी पार्टी से जुड़े 8 लोगों को, अपनी महिला मित्र को,  कॉलेज के दोस्तों को मिलाकर टीम बना ली, हम चाहते थे ये देश की टीम बने, हर राज्य से पांच पांच लोग शामिल किये जाएँ, यहाँ से कोई राजा बनकर, हाईकमान बनाकर किसी का आशीर्वाद लेकर सिलेक्शन न करे।

अभिजीत ने केजरीवाल के कहने पर टीम बनाई 

लेकिन अभिजीत ने ऐसा नहीं किया और अरविंद केजरीवाल के कहने पर टीम बना ली क्योंकि केजरीवाल शुरू से ही धोखेबाज रहे हैं पहले उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया, उनका इस्तेमाल किया फिर उनको अलग कर अपनी पार्टी बनाई इसमें कहा कि हम जनता को हाईकमान बनायेंगे हम जनता की मर्जी से प्रत्याशी चयन करेंगे हम जनता की मर्जी से सरकार चलाएंगे और फिर जब सरकार बन गई तो जनता को धोखा दिया।

अरविंद केजरीवाल पर लगाये गंभीर आरोप 

मनीष ने कहा केजरीवाल का ये तरीका रहा है, अब उन्होंने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया, अभिजीत दीपके के साथ उन्होंने डील की है , अभिजीत, केजरीवाल के हिसाब से निर्णय ले सकें इसलिए आम आदमी पार्टी के लोगों को CJP की टीम में शामिल किया है। उन्होंने कहा अभिजीत ने  इस टीम में ना कोई छात्र लिया, न मुसलमान लिया, न सिख समाज से कोई लिया जिन्होंने आंदोलन के लिएय गुरुद्वारे खोल दिए थे यहाँ तक की किसी अन्य राजनैतिक पार्टी के व्यक्ति को शामिल नहीं किया केवल आम आदमी पार्टी  के लोगों को शामिल किया।

मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा हम देश की टीम बनाना चाहते हैं 

CJP D फाउंडर ने कहा ये झारखंड नहीं गए क्योंकि केजरीवाल ने मना किया था, मनीष ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल खुद को प्रधानमंत्री बनाने की महत्वाकांक्षा के लिए दूसरी पार्टियों से गठबंधन मजबूत करने और भाजपा के खिलाफ पार्टी का दायरा बढ़ाने के लिए CJP का इस्तेमाल कर रहे हैं।  मनीष ने दावा किया कि वो भाजपा के साथ नहीं है, वो सिर्फ देश की ख़राब व्यवस्था बदलने के लिए देश की एक टीम बनाना चाहते हैं इसलिए CJP D की घोषणा की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
CJP Vs CJP Democratic: बोले संस्थापक- अभिजीत दीपके ने किया सौदा, वो बन गई है टीम केजरीवाल