बजरंग दल पर बैन लगाना, अप्रत्यक्ष रूप से हनुमान जी का नाम लेने वालों पर बैन लगाना है: मनोज मुंतशिर

Manoj Muntashir on Bajrang Dal Ban

Manoj Muntashir on Bajrang Dal Ban : ऐलान उसका देखिए कि वह मज़े में है या तो वह फ़कीर है या नशे में है…

हिंदूवादी संगठन हों या हिंदुत्व की विचारधारा अंदर समेटे लोग, सभी कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा को लेकर इस शायर जैसा ही महसूस कर रहे हैं। इन सभी का मानना है कि इस तरह की घोषणा कर और बजरंग दल की पीएफआई जैसे समूह से तुलना कर कांग्रेस ने अपना हिंदू विरोधी चरित्र एक बार फिर प्रदर्शित कर दिया है।

जिस दिन से कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है उस दिन से ही अलग-अलग क्षेत्र के लोगों द्वारा इस पर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। मशहूर लेखक और कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने भी आज ट्वीट कर बजरंग दल के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुंतशिर ने ट्वीट कर लिखा कहा कि “जिस तरह त्रेता युग में भगवान राम को वनवास जाना पड़ा उसी तरह कलयुग में बजरंगबली को भी उनके जन्म भूमि से निर्वासित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा बजरंग दल पर बैन लगाना कहीं ना कहीं हनुमान का नाम लेने वालों पर बैन लगाना है। अब यह तय कर्नाटक के वोटरों को करना है कि वह अधर्म के साथ है या बजरंगबली के साथ हैं।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews