IAS Transfer: राज्य में हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें खबर

IFS Transfer

IAS Transfer and Posting News: आंध्र प्रदेश सरकार ने कई अधिकारियों के तत्काल तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। ग्राम सचिवालय और वार्ड सचिवालय के एडिशनल डायरेक्टर ध्यानचंद का तबादला किया गया है। आईएएस शुभम बंसल को तिरुपति का संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त डीएम बनाया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

इनका हुआ तबादला

ग्राम सचिवालय और वार्ड सचिवालय के अतिरिक्त निदेशक एचएम ध्यानचंद्र का तबादला कर दिया गया है। अब वो आंध्र प्रदेश के खेल प्राधिकरण के वीसी और एमडी के रूप में युवा उन्नति, पर्यटन और संस्कृति विभाग का काम संभालेंगे। श्री सत्य साई जिले के संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट टीएस चेतन को ग्राम सचिवालय और वार्ड सचिवालय के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। अभिषेक कुमार, उप कलेक्टर, अदोनी को स्थानांतरित कर श्री सत्य साई जिले के संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदस्थ किया गया है।

पेनुकोंडा के उप कलेक्टर कोल्लाबाथुला कार्तिक को स्थानांतरित कर अल्लूरी सीतारमा राजू जिले में संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। मार्कापुरम के उप कलेक्टर सेधु माधवन का तबादला कर दिया गया है। अब वो एमएसएमई कॉर्पोरेशन के सीईओ के रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट डिपार्टमेंट का कार्यभार संभालेंगे। इस तरह कंदुकुरु की सब कलेक्टर शोबिखा एसएस का तबादला कर उन्हें मध्याह्न भोजन के विशेष अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

इनकी हुई पोस्टिंग

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पेद्दिति धात्री रेड्डी को उप कलेक्टर पाडेरू, अपूर्व भारत को पेनुकोंडा के उप कलेक्टर, आशुतोष श्रीवास्तव को कोव्वुरु पूर्वी गोदावरी के उप कलेक्टर, गोब्बिला विद्याधरी कंदुकुरु के उप-कलेक्टर, प्रखर जैन को तेनाली के उप कलेक्टर, राहुल मीना को मरकापुर के उपजिलाधिकारी, शिव नारायण शर्मा को अदोनी के उपजिलाधिकारी, सुरपति प्रशांत को रामपछोड़ावरम के उप कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews