रक्षा मंत्रालय ने CDS नियुक्ति के नियमों में किए बदलाव, जारी की गजट अधिसूचना, जाने यहाँ 

रक्षा मंत्रालय ने CDS नियुक्ति के नियमों में किए बदलाव, जारी की गजट अधिसूचना, जाने यहाँ 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने गजट अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्ति के लिए तीनों सेनाओं के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही रक्षा बलों में कुछ संशोधन किए गए हैं। बता दें की पिछले साल जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद से चीफ ऑफ डिफेंस की पोस्ट खाली है।

यह भी पढ़े… Infinix ला रहा है नया स्लिम और हल्का लैपटॉप, बड़ी बैटरी के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जाने

सरकार ने अधिसूचना के मुताबिक अब थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही रक्षाबलों के लिए मौजूदा हेड ऑफिसर के साथ अन्य ऑफिसर भी CDS के पोस्ट के लिए योग्य होंगे। अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा है की सरकार अगले चीफ ऑफ डिफेंस के पद पर नियुक्ति के लिए उन अफसरों पर विचार करने वाली है, जो एयर मार्शल या एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत हैं। इन पदों के बराबरी वाले रैंक में रिटायर अफसर पर भी सरकार विचार कर सकती है। साथ ही इस पद उन्ही अफसर की नियुक्ति होगी जिनकी उम्र नियुक्ति की तारीख के समय 62 साल से अधिक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews