तेलंगाना में बना कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में देश का पहला स्मारक

तेलंगाना में बना कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में देश का पहला स्मारक

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट।। कोरोना काल में देशभर में अनगिन लोगों ने अपनी जान गंवाई। पहली और दूसरी लहर में जाने कितने परिवारों ने अपनों को खोया। अब कोविड-19 महामारी के कारण मृत लोगों की याद में देश में पहला स्मारक बनाया गया है। तेलंगाना के एक गांव में इस स्मारक का उद्घाटन किया गया।

पंचायत सचिव को 20 हज़ार की रिश्वत लेेते लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार

कोरोना महामारी में जिन लोगों की जान गई और तबाही का जो मंजर देखने को मिला, उसे भूलने में अरसालग जाएगा। वहीं जिन्होने अपनों को खोया, वो उन्हें कभी विस्मृत नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले के राजन्नापेट गांव में एक स्मारक की स्थापना की गई। भारत और विदेश में बसे चिकित्सकों तथा पेशेवरों के ‘प्रोजेक्ट मदद’ नामक स्वयंसेवी समूह द्वारा इस स्मारक की स्थापना की गई है। वर्ष 2020-2021 के दौरान जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें ये स्मारक समर्पित किया गया है। इस समूह ने अपने बयान में कहा कि ‘हमारा मानना है कि भारत न कोरोना महामारी के उस भयावह मंजर को भूल सकता है न ही इससे बचाव के तरीकों को छोड़ सकता है।’ इसी के साथ इनके द्वारा सभी लोगों से टीकाकरण करवाने और कोरोना से बचाव के तरीके अपनाने की अपील भी की गई। प्रोजेक्ट की तरफ से गांव में टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews