Mothers Day Travel Destinations: मां के साथ इन 4 जगहों पर घूमने का बनाए प्लान, यादगार बन जाएगा सफर

Mothers Day Travel Destinations

Mothers Day Travel Destinations In India: भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, जहां साल भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। बात चाहे ऐतिहासिक या धार्मिक स्थलों की हो या एडवेंचर से भरपूर प्राकृतिक स्थानों की यहां की हर जगह बहुत ही आकर्षक है।

बेहतरीन इतिहास और समृद्ध संस्कृति को अपने अंदर समेटे हुए भारत की हर प्रसिद्ध जगह बहुत ही अद्भुत है। आपने यहां मौजूद कई सारे हिल स्टेशन के बारे में सुना होगा जहां वर्षभर सैलानी घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं।

मदर्स डे नजदीक आ रहा है और यह ऐसा दिन है जिसे आप अपनी मां के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। मां दुनिया का एक ऐसा क्रिएचर है, जिसकी महिमा का बखान कर पाना मुश्किल है। अगर उन्हें देवी का दर्जा दे दिया जाए तो कोई गलत बात नहीं होगी क्योंकि वो दिन भर अपने परिवार का ध्यान रखने में व्यस्त रहती है, जैसे भगवान सृष्टि को संभालने में लगे रहते हैं।

इस दुनिया में हर दिन ही मां का होता है लेकिन मदर्स डे एक विशेष दिन है जिसे आप अपनी मां को समर्पित करते हुए उनके साथ वक्त बिता सकते हैं और उन्हें घर के कामकाज से कुछ समय की छुट्टी देकर अच्छा महसूस कराने के लिए घूमने फिरने ले जा सकते हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

ये है बेस्ट Mothers Day Travel Destinations

शिवपुरी हिल स्टेशन

उत्तराखंड में मौजूद शिवपुरी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां की खूबसूरत वादियां अक्सर ही पर्यटक को अपनी और आकर्षित करती है। अप्रैल से लेकर जून तक जब यहां पर भीषण गर्मी पड़ती है उस समय भी यहां का मौसम बहुत ज्यादा सुहाना होता है।

Mothers Day Travel Destinations

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बड़े-बड़े घास के मैदान सूरज हील इस जगह की खूबसूरती है चार चांद लगा देती है। यहां पर कुंजापुरी मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, नीर झरना और चंद्रबनी मंदिर जैसी बेहतरीन जगह है, जो बहुत खूबसूरत है।

नाहन हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपनी मां के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खूबसूरत हीरे स्टेशन का दीदार कर सकते हैं।

Mothers Day Travel Destinations

यह जगह अपने हरे-भरे जंगलों और ट्रैकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पिछले कुछ दिनों से यह जगह दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां पर रेणुका झील, गुरुद्वारा पांवटा साहब, हब्बान वैली और मिनी चिड़ियाघर जैसी जगह मौजूद है।

बरोग हिल स्टेशन

मदर्स डे पर अपनी मां के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का बरोग हिल स्टेशन भी एक खूबसूरत जगह है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से दूर भागने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पर घूमने पहुंचते हैं। अधिकतर लोग यहां पर फैमिली टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं।

Mothers Day Travel Destinations

यहां पर चूर चांदनी चोटी, सुकेती फॉसिल फॉल, Dolanji बोन मोनेस्ट्री जैसी बेहतरीन जगह है, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। ये जगह कालका शिमला का एक स्टेशन भी है, जहां आप टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं।

कोटद्वार हिल स्टेशन

कोटद्वार हिल स्टेशन को अपने मनमोहक मौसम और सुहावने मौसम के लिए पहचाना जाता है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा जैसी जगहों से यहां अधिकतर सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Mothers Day Travel Destinations

यहां पर आपको सिद्धबाली मंदिर, चारेख डंडा, कण्वाश्रम और सेंट जोसेफ चर्च जैसी जगह घूमने के लिए मिलेगी और बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप भी अपनी मां के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इनमें से किसी भी हिलस्टेशन का चुनाव कर सकते हैं। ये सभी जगह बहुत ही खूबसूरत है और आप अपनी मां के साथ यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews