Hindi News

Invest in MP : सीएम डॉ मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से इंटरएक्टिव सेशन के जरिए करेंगे सीधा संवाद, इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज़ की देंगे जानकारी

Written by:Ankita Chourdia
Last Updated:
मध्य प्रदेश में नए उद्योगों को आकर्षित करने और निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आईटीसी राजपूताना होटल में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
Invest in MP : सीएम डॉ मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से इंटरएक्टिव सेशन के जरिए करेंगे सीधा संवाद, इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज़ की देंगे जानकारी

CM Dr. Mohan Yadav

भोपाल: मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए और राज्य में निवेश और नए उद्योग स्थापित करने के मिशन के तहत सीएम डॉ मोहन पयादव आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधे मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल में आयोजित की जाएगी।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों को राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्ध औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट की सरल प्रक्रिया से अवगत कराना है। सरकार का पूरा ध्यान नए प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है।

निवेशकों को दिया जाएगा विस्तृत ब्योरा

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री यादव और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उद्योगपतियों के सामने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें राज्य की न्यू इंडस्ट्रियल पॉलिसी, तैयार औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता, सुदृढ़ परिवहन और लॉजिस्टिक व्यवस्था, और कुशल मानव संसाधन के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी साझा की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों के हर सवाल का जवाब दिया जाए और उनकी चिंताओं का समाधान किया जाए।

वन-टू-वन बैठकें और भावी रणनीति

कार्यक्रम के एजेंडे में कुछ प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अलग से बैठकें भी शामिल हैं। इन वन-टू-वन चर्चाओं में संभावित परियोजनाओं और निवेश की रूपरेखा पर गहराई से बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों से निकलने वाले निष्कर्षों के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी और निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य इन चर्चाओं को ठोस निवेश में बदलना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews