
Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी देश के सबसे चर्चित उद्योगपति हैं और हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने जियो मॉल का उद्घाटन किया है और इस दौरान उनके पूरे परिवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ देखा गया था। इसके पहले वह तब चर्चा में आए थे जब उन्हें फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह वाकया एक बार फिर दोहराया गया और उन्हें फिर से 400 करोड रुपए की मांग के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने धमकी भरे ईमेल को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम सामने आने की बात भी कही थी। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है।
नाम के साथ आया धमकी भरा ईमेल
पुलिस द्वारा इस संबंध में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम शादाब खान बताया है। इसके पहले भी एक मेल आया था जिसमें 200 करोड रुपए की मांग की गई थी। वहीं इससे पहले के ईमेल में 20 करोड़ मांगते हुए यह कहा गया था कि अगर पैसे नहीं मिले तो हमारे पास देश के बेस्ट शूटर हैं। अब एक बार फिर धमकी देते हुए यह रकम 400 करोड रुपए कर दी गई है।
पहले भी आया था ईमेल
बता दें कि सबसे पहले 28 अक्टूबर को मुकेश अंबानी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था जिसमें 20 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस दौरान यह कहां गया था कि पैसे नहीं मिले तो उन्हें शूट करवा दिया जाएगा। इस बारे में अंबानी के सुरक्षा प्रभारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और ईमेल से संबंधित जानकारी भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 387 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिरकार यह धमकी भरे ईमेल कहां से और किसने भेजे हैं।
एक हफ्ते में 5 धमकी
एक हफ्ते के अंदर मुकेश अंबानी को पांच बार धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं l पहली बार 20 करोड़ दूसरी बार 200 करोड़ और अब 400 करोड़ मांगे गए हैं और एक के बाद एक तीन मेल भेजे गए हैं। अपने आखिरी मेल में धमकी देने वाले ने लिखा है कि “अब हमने अपने डिमांड 400 करोड रुपए कर दी है। पुलिस मुझे खोज नहीं सकती है तो वह मुझे गिरफ्तार भी नहीं कर सकती।”
पुलिस का क्या कहना
अंबानी को लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए प्रशासन थोड़ा सतर्क हो गया था और लगातार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही था कि आखिरकार यह ईमेल कहां से किए जा रहे हैं। पुलिस लगातार इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस ढूंढने की कोशिश कर रही थी। ईमेल का आईपी एड्रेस बेल्जियम का बताया जा रहा था लेकिन पुलिस को यह शक था कि आरोपी किसी और देश में बैठा है और गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा था। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र साइबर क्राईम सेल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गिरफ्तार हुआ आरोपी
हर तरफ जहां मुकेश अंबानी को धमकी दिए जाने की खबर सामने आ रही है। उसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी सामने आई है कि उद्योगपति को धमकी देने वाला शादाब खान नामक शख्स एक 19 साल का लड़का है, जिसे तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि उसकी पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में की जा चुकी है और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

