Unknown Tourist Spots: भारत में मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत जगह, इस वेकेशन घूमने के लिए है बेस्ट

Unknown Tourist Spots

Unknown Tourist Spots India: बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है और लोगों को ठंड से राहत मिली है। गर्मी का सीजन शुरू हो जाएगा और लोगों की लाइफ स्टाइल एक बार फिर से बदल जाएगी। गर्मियों के सीजन में सबसे अच्छी बात यह होती है कि स्कूलों और कॉलेज की छुट्टियां पड़ जाती है। ऐसे में हर कोई वेकेशन पर जाने के लिए महीनों पहले ही योजना तैयार कर लेता है। अगर आप भी इस छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है।

घूमने फिरने की दृष्टि से भारत एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यहां कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां कुछ ऐसी जगह भी है जिन्हें अननोन डेस्टिनेशन कहा जा सकता है। इन जगहों के बारे में भले ही लोगों को ज्यादा जानकारी ना हो लेकिन जब आप यहां जायेंगे तो भीड़भाड़ से दूर आपको सुकून का अहसास होगा। खास बात यह है कि आप कम बजट में इन जगहों की सैर कर सकते हैं।

ये है Unknown Tourist Spots

मौलिन्नोंग

मेघालय के खासी हिल्स में मौजूद ये जगह एक बहुत खूबसूरत गांव है जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। अपनी खूबसूरती की वजह से इस जगह को भगवान का बगीचा भी कहा जाता है। खूबसूरती के साथ ये जगह स्वच्छता के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जगह को एशिया का सबसे साफ गांव होने का अवार्ड भी दिया जा चुका है। बीते कुछ समय में मौलिन्नोंग एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आया है।

गुरेज वैली

कश्मीर की खूबसूरती हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती है। यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास कराती है इसलिए इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। दुनिया भर से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। कश्मीर की वादियों में जब भी घूमने का नाम आता है तो श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी जगहों के नाम याद आता है। लेकिन यहां मौजूद गुरेज वैली आपको जन्नत का एहसास करवाने वाली है। श्रीनगर से 123 किलोमीटर दूर यह जगह बहुत ही सुंदर है और यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

कानाताल हिल स्टेशन

उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां कई सारे टूरिस्ट प्लेस हैं जो देश के साथ विदेशों तक अपनी पहचान रखते हैं। यहां पर मौजूद कानाताल हिल स्टेशन के बारे में ज्यादा लोग तो नहीं जानते हैं लेकिन यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। ज्यादा जानकारी ना होने की वजह से यहां भीड़भाड़ कम रहती है ऐसे में आप यहां सुकून भरा समय बीते सकते हैं।

डामरो

अरुणाचल प्रदेश का डामरो बिल्कुल स्वर्ग की तरह है। यहां कई ऐसी चीजें हैं जो पर्यटक उनको अपनी और आकर्षित करती है। यहां मौजूद लकड़ी और बांस से बना हैंगिंग ब्रिज 1000 फिट लंबा है जो अपने आप में गजब का अजूबा है। प्रकृति की खूबसूरती यदि आपको भी आकर्षित करती है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको बांस से बने घर, जंगल, नदियां और प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी।

जवाई हिल्स

राजस्थान को अपने ऐतिहासिक स्थलों और संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह फेमस राज्य है। यहां पर मौजूद जवाई हिल्स घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। बड़े-बड़े पहाड़ और घास के मैदान के साथ यहां पर प्राकृतिक गुफाएं भी मौजूद है जो आपको आकर्षित करेंगी। इसी के साथ यदि आप रोमांच के शौकीन है तो यहां पर सफारी का मजा ले सकते हैं।

यह भारत में मौजूद कुछ ऐसे टूरिस्ट स्पॉट है जिनके बारे में ज्यादा लोगों को तो नहीं पता है लेकिन यहां पहुंचने के बाद खूबसूरती हर किसी को दीवाना बना सकती है। जंगल, प्राकृतिक नजारे और इतिहास से जुड़ी चीजें आपको इन डेस्टिनेशन पर देखने को मिलने वाली है। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि इस बार वैकेशन पर कहां जाना है तो इनमें से किसी भी टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान बनाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews