नरोत्तम मिश्रा ने जताया विश्वास ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में फिर खिलेगा कमल’

नरोत्तम मिश्रा ने जताया विश्वास ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में फिर खिलेगा कमल’

बनासकांठा, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly election 2022) के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। बनासकांठा सहित अन्य विधानसभाओं के चुनाव प्रभारी बनाए गए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी कमान संभाल ली है। आज उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात के लोग इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने मोदी जी के रूप में देश को एक सफल प्रधानमंत्री और दुनिया को वैश्विक नेता दिया है। मोदी जी का नाम आज विश्वास का प्रतीक बन चुका है। यही विश्वास एक बार फिर गुजरात में कमल का फूल खिलाएगा।

IMD Alert : 13 राज्यों में 14 नवंबर तक बारिश की चेतावनी, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, ऑरेंज अलर्ट जारी, पर्वतों पर तेज हुई बर्फबारी

पालनपुर विधानसभा में आयोजित इस सभा में पालनपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अनिकेश ठाकर, जिला अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, दाता विधानसभा प्रत्याशी लाघू वार्गी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा है कि यह बहुत पहले ही भान हो गया था कि मोदी जी देश को शिखर पर ले जाएंगे। 1990 में जब मैं विधायक बना था तब मोदी जी मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। उस समय हम उनमें गुजरात के मुख्यमंत्री की छवि देखते थे। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब हमारे साथ देश भी उनमें प्रधानमंत्री की छवि देखने लगा। आज जब वह प्रधानमंत्री है तो देश दुनिया उनमें वैश्विक नेता की छवि देख रही है। मोदी जी आज विश्व के नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।’

गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगो के लिए यह गर्व का विषय है कि उन्होंने देश को एक सफल व दूरदर्शी प्रधानमंत्री ही नहीं दिया, दुनिया को एक वैश्विक नेता भी दिया है। ऐसा नेता जिसका प्रभाव दुनिया ने देखा है। रूस, यूक्रेन युद्ध में वहा पढ़ने वाले बच्चे फंस गए थे लेकिन किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि जिस गाड़ी में भी तिरंगा लगा था उसे छूने तक की हिम्मत किसी ने नहीं की। दोनो देश की सेनाओं ने तिरंगा लगी गाड़ी को रास्ता दिया। मोदी जी के कारण दुनिया में देश की ऐसी आज ऐसी धाक है। यह सब देख कर देशवासी भी आज गर्व करते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदी जी का नाम आज विश्वास का परिचायक है और हम सबको भरोसा है कि उनके नेतृत्व में एक बार फिर गुजरात में बीजेपी की विजय पताका फहरेगी।

[dgv_vimeo_video id=”769391280″]

[dgv_vimeo_video id=”769391468″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews