Board Exam : एग्जाम पैटर्न में जल्द होगा बदलाव, 6 की जगह पढ़ने होंगे 10 विषय, ग्रेडिंग सिस्टम-नया सिलेबस भी, 29 जून तक मांगा सुझाव, जानें अपडेट

प्रस्ताव के तहत गृह विज्ञान, मानव विज्ञान, कॉमर्स, एनसीसी, कंप्यूटर साइंस, कृषि और पर्यावरण विज्ञान में से कोई एक चुनना होगा, जबकि कला के तहत चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन या वादन में से कोई एक विषय चुनना होगा।
jac Board Exam

UP Board Exam Pattern Change Class 9th 10th: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के एग्जाम पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। परिषद ने इन बदलावों को अगले सत्र में लागू करने के लिए सुझाव मांगे हैं, जिसे ईमेल आईडी upmspncf2023@gmail.com पर 29 जून तक भेजना है।अगर सबकुछ सही रहा तो यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जा सकता है।

सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि कक्षा 9 और 10 की परीक्षा में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत किए जा रहे बदलाव के लिए ईमेल पर सुझाव मांगे गये हैं। परीक्षा का वर्तमान पैटर्न और बदले हुए पैटर्न का संभावित ड्राफ्ट जारी किया गया है, इसकी एक कॉपी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है, जिस पर 29 जून तक सुझाव दे सकते है। इससे 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न पूरी तरह बदल जाएगा।

किस तरह होगा नया पैटर्न

  • नए पैटर्न के तहत, अब तीन भाषा के फार्मूले में हिंदी गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पढ़ना अनिवार्य होगा। अब छात्रों को 6 विषयों की जगह 10 विषय पढ़ने पड़ेंगे और परीक्षा भी 10 विषयों की होगी।
  • अंग्रेजी, संस्कृत, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली, पालि, अरबी, फारसी में से कोई दो भाषाएं भी पढ़नी होंगी।
  • गृह विज्ञान, मानव विज्ञान, कॉमर्स, एनसीसी, कंप्यूटर साइंस, कृषि और पर्यावरण विज्ञान में से कोई एक चुनना होगा, जबकि कला के तहत चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन या वादन में से कोई एक विषय चुनना होगा।
  • हाईस्कूल के छात्रों के लिए शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा के तहत नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा व समाज के लिए उपयोगी उत्पादक एवं समाज सेवा कार्य अनिवार्य रहेंगे।
  • व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब 31 विषयों के विकल्प मिलेंगे। इसमें से कोई एक विषय चुनना होगा, जिसमें तीन कैटेगरी ए, बी और सी. ए कैटेगरी में 7, बी में 15 और सी में नौ विषय हैं।
  • शारीरिक शिक्षा, कला और व्यावसायिक परीक्षा में 70 अंक का आंतरिक मूल्यांकन और 30 अंक की लिखित परीक्षा होगी, शेष विषयों में 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा।

आंतरिक मूल्यांकन और पढ़ाई के घंटें

  • नए प्रस्ताव के तहत प्रमुख विषय कक्षा 9 और 10 के हैं उनमें 100 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 80 नंबर के प्रश्न सैद्धांतिक या (लिखित परीक्षा) के आधार पर होंगे।
  • 20 नंबर छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार ,शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण, कला शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा में 30 नंबर सैद्धांतिक या लिखित परीक्षा और 70 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के होंगे।
  • नए प्रस्ताव के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए मुख्य विषयों में कम से कम बच्चों को चार क्रेडिट तय किए गए हैं।इनके लिए 30 घंटे प्रति क्रेडिट के अनुसार पढ़ाई यानि मुख्य विषय में कम से कम छात्र को विद्यालय में 120 घंटे पढ़ाया जाएगा।
  • चार्ट क्रेडिट कि जिन विषयों की पढ़ाई होनी है उसमें प्रथम भाषा द्वितीय भाषा और तृतीय भाषा की पढ़ाई होगी, जबकि गणित सामाजिक विज्ञान विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई 5 क्रेडिट की होगी और इनमें छात्रों को अधिकतम 150 घंटे की पढ़ाई अनिवार्य ।
  • शारीरिक शिक्षा, कला शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा में छात्रों को तीन-तीन क्रेडिट की कुल 90 घंटे की पढ़ाई । 9वीं और 10वीं के छात्रों को पूरे वर्ष में 40 क्रेडिट की पढ़ाई करनी होगी और यह पढ़ाई पूरे 1200 घंटे ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews