PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, 12वीं किस्त और ई-केवाईसी पर ताजा अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 2000, ये लाभार्थी अपात्र घोषित

farmers news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए 12वीं किस्त से पहले नई अपडेट है। आधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी की आखिरी तारीख (31 अगस्त 2022) को हटा दिया गया है। इससे पहले तक आखिरी तारीख वहां पर लिखी हुई नजर रही थी।हालांकि बेवसाइट पर एक मैसेज लिखा दिखाई दे रहा है, इसका मतलब है कि योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है और ये OTP के जरिए होती है जो कि पीएम किसान पोर्टल पर मौजूद है।

यह भी पढ़े..MP Nikay Chunav 2022 : निकाय चुनाव पर अपडेट, 18 जिलों के लिये निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त, 27 सितंबर को होगी वोटिंग

वही आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।चुंकी केवाईसी की तारीख तो निकल चुकी है, ऐसे में  यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब इसकी डेट आगे नहीं बढ़ेगी और 12वीं किस्त जल्द जारी की जाएगी।खबर है कि अब पात्र किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपए जल्द ट्रांसफर किए जा सकते है और जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके पैसे रुक या अटक सकते है। 12वीं किस्त के लिए कुछ राज्य सरकारों ने अप्रूवल द‍िया है और कुछ का अप्रूवल अभी पेंड‍िंग है, ऐसे में किसान ताजा अपडेट्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट चेक करते रहे।

जानें क्या है पीएम किसान योजना

बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार (Modi Government) हर साल 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में 6000 रुपए डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। अबतक 11 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 12वीं किस्त का इंतजार है। नियमानुसार, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। वहीं, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। संभावना है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में राशि जारी की जा सकती है।

21 लाख किसान अपात्र घोषित

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में यूपी के करीब 21 लाख किसान अपात्र निकले है जो इस योजना का लाभ ले रहे है। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस बारे में जानकारी दी है और कहा कि वेरिफिकेशन में करीब 21 लाख किसान अपात्र पाए गए हैं, इन लोगों को इस योजना के तहत अब तक दी गई पूरी राशि को वापस करना होगा। जिन भी लोगों ने गलत तरीके से इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाया है उन लोगों को इस पैसे को वापस करना होगा।

PM Kisan- साइट पर चेक करें खाता

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews