IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए 9 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य सरकार के जारी आदेश के तहत तफसीर इकबाल को अल्पसंख्यक गुरुकुल सोसायटी के सचिव के रुप और शेख यास्मीन बाशा को अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक के रुप में अतिरिक्त जिम्मेदारियों सौंपी गई है।
IAS transfer

Telangana IAS Transfer :तेलंगाना में एक बार फिर नौकरीशाही में फेरबदल किया गया है।राज्य सरकार द्वारा 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है, वही कई को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। इस संबंध में शनिवार राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए है।

आदेश के तहत तफसीर इकबाल को अल्पसंख्यक गुरुकुल सोसायटी के सचिव और शेख यास्मीन बाशा को अल्पसंख्यक कल्याण निदेशकऔर निर्मला कांति वेस्ले के पास अल्पसंख्यक वित्तीय संस्थान के एमडी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौेंपी गई है।

Telangana IAS Transfer List

  • खान और भूविज्ञान विभाग के सचिव, के. सुरेन्द्र मोहन को उसी विभाग के निदेशक के रूप में पूर्ण अतिरिक्त प्रभार (एफएसी) के साथ फिर से नियुक्त।
  • तेलंगाना अल्पसंख्यक आवासीय शैक्षणिक संस्थान सोसायटी (टीएमआरईआईएस) की सचिव आयशा मसरत खानम का तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में रिपोर्ट करने का आदेश ।
  •  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव तस्फीर इकबाल को एफएसी के साथ टीएमआरईआईएस का सचिव ।
  • राहुल बोज्जा को आरएंडआर और एलए के आयुक्त के रूप में उनके कर्तव्यों से मुक्त।
  • स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव टी. विनय कृष्ण रेड्डी एफएसी ।
  • तस्फीर इकबाल को अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशक के पद से  मुक्त ।
  • बागवानी और रेशम उत्पादन की निदेशक यास्मीन बाशा को इस पद के लिए एफएसी ।
  • निर्मला कांथी वेस्ले को एफएसी के साथ तेलंगाना अल्पसंख्यक वित्त निगम का एमडी नियुक्त किया गया है।  

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews