अब प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार IRCTC कराएगा Statue of Unity की सैर, यहाँ देखें टूर प्लान

अब प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार IRCTC कराएगा Statue of Unity की सैर, यहाँ देखें टूर प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) देखने के इच्छुक लोगों के लिए एक स्पेशल टूर (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC ने “केवड़िया टूर अहमदाबाद के साथ” नाम से एक स्पेशल टूर पैकेज बनाया है। 2 दिन 1 रात के इस टूर पैकेज की विशेषता ये है कि ये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को जायेगा। इसका किराया मात्र 6790/ – रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। टूर किराये के अन्य स्लैब भी हैं, जिन्हें सुविधानुसार चुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें – मप्र गेहूं उपार्जन: 4.17 लाख किसानों को बड़ी राहत, खातों में 2191 करोड़ रुपए ट्रांंसफर

IRCTC  इस टूर (IRCTC new tour package) में लक्ष्मी विलास पैलेस, और बड़ौदा म्यूजियम, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम, कांकरिया लेक और अक्षरधाम टेम्पल दिखायेगा। ये टूर उन लोगों के लिए बहुत खास है जो गुजरात देखना चाहते हैं। जिन्होंने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम को अभी तक नहीं देखा, साथ ही जो लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊँची (597 फीट) प्रतिमा को नजदीक से देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों लुढ़के, नये भाव देखकर ही खरीदें

IRCTC ने “केवड़िया टूर अहमदाबाद के साथ” (IRCTC Kevadiya Tour with Ahmedabad) से जुड़ी सभी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध कराई है।  आप वहां विजिट कर अपनी सुविधानुसार तारीखों में बुकिंग करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews