Hindi News

अब पोस्ट आफिस से भी मिलेगी रिजर्वेशन टिकट

Written by:Harpreet Kaur
Published:
अब पोस्ट आफिस से भी मिलेगी रिजर्वेशन टिकट

डेस्क रिपोर्ट।  रेल टिकिट के लिए  लंबी कतारों से अब यात्रियों को राहत मिलेगी अब आप घर के बगल में पोस्ट ऑफिस से भी रिजर्वेशन टिकट कटा सकेंगे। भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट देने के लिए डाक विभाग के साथ करार किया है, इस नए करार के तहत पोस्ट ऑफिस में ट्रेन रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की गई है, यह नई सुविधा शुरू होने से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के साथ ही स्टेशनों पर यात्रा समय से पहले लोगों की भीड़ कम की जा सकेगी। चूंकि पोस्ट ऑफिस सब जगह होता है और गांवों से लेकर शहरों तक यह सुविधा मिलती है, इसलिए लोग पोस्ट ऑफिस से टिकट लेकर ही यात्रा के लिए रवाना होंगे। उन्हें न तो ऑनलाइन टिकट के लिए इंतजार करना होगा और न ही रेलवे काउंटर की भीड़ का सामना करना होगा।

यह भी पढ़े.. मुरैना : ट्रांसपोर्ट संचालक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानें क्या है वजह

बताया अ रहा है कि पहले चरण में देश के 9147 पोस्ट ऑफिस में टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। बाद में धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर नहीं जाना होगा और न ही रेलवे एजेंट को भारी-भरकम कमीशन देकर टिकट लेने की जरूरत पड़ेगी। अपने घर के बगल में पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी यात्रा डिटेल का फॉर्म भरकर रिजर्वेशन टिकट ली जा सकती है। इसके बारे में रेलवे ने अपने वेब पोर्टल पर जानकारी दी है।

यह भी पढ़े.. कलेक्टर के बंगले का बिजली बिल 1 लाख 33 हजार बकाया, फिर भी रोशन है बंगला

रेलवे के मुताबिक, देश के चुनिंदा पोस्ट ऑफिस में ही अभी यह सुविधा शुरू की गई है, पोस्ट ऑफिस में रेलवे रिजर्वेशन टिकट कटाने की सुविधा मिल रही है और वह भी सभी क्लास के जनरल से लेकर रिजर्वेशन और एसी आदि की टिकट के लिए पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं, इसके लिए पोस्टल विभाग और रेल मंत्रालय के बीच करार किया गया है, अभी हाल में ही यह सुविधा शुरू की गई है, रेलवे ने बताया है कि पोस्ट ऑफिस में ट्रेन टिकट की यह सुविधा उन इलाकों में शुरू की गई है जहां पहले से कोई रेल हेड या टिकट काउंटर नहीं है, देश के ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में यह सुविधा अभी शुरू की गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews