
IPS IAS HAS Transfer : हिमाचल प्रदेश में राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 3 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, वही 1 आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। वही यूपी शासन ने भी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों पर तैनात सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।
जानकारी के अनुसार, यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।इसमें अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार को अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक कुमार अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रमुख सचिव रेशम आर.रमेश कुमार को सदस्य राजस्व परिषद, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है और अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव रेशम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में इन अधिकारियों के तबादले
इसमें राजीव कुमार को एमडी एचपी टूरिज्म डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक राजीव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग संभाव रहे थे। यह पद आईएएस अधिकारी अमित कश्यप की सेवानिवृत्ति से खाली हुआ था। कार्यकारी निदेशक हिमुडा सतीश कुमार शर्मा को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के पद पर तबदील किया है। सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य फूड कमीशन शिमला निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव शिमला के पद पर तैनाती दी गई है। उनके पास डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर इन प्रोग्राम मैनेजर यूनिट (राजस्व-आपदा प्राधिकरण) शिमला का दायित्व भी रहेगा। राज्य सरकार ने विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
यूपी में जानिए किस IPS को कहां मिली पोस्टिंग
- पीएसी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन अपर पुलिस महानिदेश ।
- गोरखपुर में एडिशनल डीजीपी के पद पर तैनात अखिल कुमार को कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त ।
- मेरठ जोन में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर कार्यरत राजीव सभरवाल को डॉ बीआर अम्बेडकर अकादमी, मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेश ।
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर कार्य कर रहे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुवकांत ठाकुर को मेरठ जोन में अपर पुलिस महानिदेशक ।
- 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पाण्डेय को पीएस, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक ।
- पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध आईपीएस अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेश ।
- यूपी शासन ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट डॉ राकृष्ण स्वर्णकार को सीतापुर एपीटीसी अपर पुलिस महानिदेशक ।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

