Nepal Earthquake: नेपाल में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

भूंकप

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | नेपाल में एक दिन बाद फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दे कि गुरूवार को सुबहपश्चिमी नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई।  वहीं, राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, 10 नवंबर सुबह 5 बजकर 13 मिनट बजे भूकंप आया, जिसका मुख्य केंद्र काठमांडू से 750 किलोमीटर दूर बाजुरा जिले के काडा में था। फिलहाल, इस बार आपदा में किसी भी के जानमाल का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें – Human Rights day 2022 : मानव अधिकार में निहित है व्यक्ति की गरिमा और कल्याण का भाव 

इससे एक दिन पहले यानि भी नेपाल में 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसका असर राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाके पर पड़ा है। दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दे कि यह घटना रात 1 बजकर 57 मिनट पर लोगों की धड़कनें बढ़ गई थी। इस दौरान रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। इस दौरान दोती जिले में एक घर गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें – हॉस्पिटल से बेबी के साथ घर पहुंची Alia Bhatt, रणबीर कपूर के हाथ में नजर आई प्रिंसेस

इन दिनों पूरी दुनिया में देश कहीं ना कहीं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। कहीं पर बाढ़ जैसे हालात हैं तो कहीं, चक्रवाती तूफान ने अपना कहर मचा रखा है, कहीं भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं तो कहीं, ग्लेशियर पिघल कर सभी की चिंता बढ़ा रहा है। इन सब प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर खुद को बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 80 करोड़ी की लॉटरी जीतने के बाद अब इस शख्स को है सच्चे प्यार की तलाश 

बता दें कि भूकंप से बचने के लिए झटके महसूस होते ही बाहर किसी खुले स्थान पर जल्द-से-जल्द पहुंच जाएं। इस बात का ध्यान रखें की ऐसे आपदा के दौरान लिफ्ट का प्रयोग ना करें और यदि घर से बाहर निकलना संभव नहीं तो किसी कोने, पलंग के नीचे, टेबल के नीचे छुप सकते हैं। पंखे के नीचे बिल्कुल भी ना खड़े रहे, बिजली से चलने वाली सारी चीजों को तुरंत बंद कर दें, इससे भूकंप से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – अब गुजरात में होगा राजनीतिक मैच, रवींद्र जडेजा की पत्नी लड़ेगी जामनगर में चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews