Hindi News

पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, कुल 131 हस्तियों को मिलेगा यह सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
साल 2026 के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल कुल कुल 131 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का सम्मान दिया जाएगा।
पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, कुल 131 हस्तियों को मिलेगा यह सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिनकी घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा)। यह पुरस्कार उन सभी क्षेत्रों या विषयों में उपलब्धियों को मान्यता देने का प्रयास करता है जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्व शामिल है

साल 2026 के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल कुल कुल 131 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का सम्मान दिया जाएगा। इन सभी लोगों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 131 हस्तियों में से 13 पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। सभी सम्मानित होने वाले लोगों की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।

स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह और शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण

स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडू, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस के एम मैलानंदन, शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत), वेल्लपल्ली नटेसन, विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर भुल्लर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीं UGC के पूर्व चेयरमैन ममीडाला जगदीश कुमार, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी, प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है और सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, यह पुरस्कार सामान्यतः मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता है। हालांकि, अत्यंत योग्य मामलों में सरकार मरणोपरांत पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है।

इन हस्तियों को मिलेगा यह सम्मान

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews