क्रूरता की सारी हदें पार, पानी मांगने पर बच्चे के मुंह में डाला मिर्च पाउडर; पढ़ें पूरी खबर

क्रूरता की सारी हदें पार, पानी मांगने पर बच्चे के मुंह में डाला मिर्च पाउडर; पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट | उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बार फिर मानवता (क्रूरता)को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां शक के आधार पर एक मासूम बच्चे की जमकर पिटाई की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ लोगों ने लगभग तीन घंटों तक मासूम को बांध कर उसकी पिटाई करते रहे। केवल इतना ही नहीं, जब बच्चे ने उनसे पानी मांगा तो लोगों ने क्रुरता की सारी हदें पार कर दी और बच्चे के मुंह में पानी की जगह मिर्च का पाउडर डाल दिया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें –  Indore : धनतेरस पर बाजारों में जोरदार रौनक, 650 करोड़ का हुआ कारोबार, आज भी है महामुहूर्त

यह घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हदिसा गांव का है। जब मोबाइल चोरी की आशंका में लोगों ने मासूम को खंभे पर बांध दिया और करीब तीन घंटे तक उसकी पिटाई करते रहे। हालत इतनी बिगड़ गई की बच्चे के मुंह और नाक से खुन निकल आया, तब भी इन दरिंदों का मन नहीं भरा तो उन लोगों ने बच्चे को पानी की जगह मुंह में जबरन मिर्च पाउडर डाल दिया गया। बच्चे के लाख मिन्नतों के बावजूद लोगों ने उसकी एक ना सुनी और बच्चे की उम्र लगभग 10 साल बताई जा रही है। इस दौरान किसी ने भी बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया उल्टा वहां मौजूद होकर तमाशा देखते रहे।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मिलेगा इस भत्ते का लाभ, वेतन में होगी वृद्धि, आदेश जारी 

वहीं, जब बच्चे का पिता उसे ढूंढता हुआ वहां पहुंचा और उसे घटना की जानकारी लगी तब वो अपने बच्चे के साथ पुलिस थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, बच्चे को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – Diwali 2022 : आध्यात्मिक जागृति का पर्व भी है दीपावली 

मामले में SP सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि, ‘सोशल मीडिया से पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इस संबंध में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सुरेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मासूम की पिटाई के समय जो आस-पास लोग खड़े हैं, उनके विरूद्ध भी 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो के आधार पर जल्द ही दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – MP Recruitment : सीएम शिवराज युवाओं को देंगे बड़ा तोहफा, होगी नई भर्ती, 20000 संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मिलेगा लाभ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews