PETA India ने अमूल को दी वीगन दूध उत्पादन की सलाह, अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने किया ये ट्वीट

peta amul

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेटा, PETA (People for the Ethical Treatment of Animals) पशु अधिकारी संगठन ने अमूल कंपनी (amul) को वीगन दूध (vegan milk) का उत्पादन करने की सलाह दी है। PETA ने अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर, आर एस सोढी को एक पत्र लिखा और कहा कि डेरी सहकारी समाज (dairy cooperative society) को बढ़ते शाकाहारी भोजन और डेरी उत्पादन से फायदा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें… नौ दिन पहले हुई थी शादी, भाई मिलने पहुंचा तो ससुराल वालों ने भाई से भरा दी बहन की मांग

PETA ने कहा, ” हम एक बार फिर अमूल को तेजी से बढ़ते शाकाहारी भोजन और डेरी उत्पादन से फायदा लेने की बात याद दिलाते हैं, बजाय इसके की वे प्लांट बेस्ड प्रोडक्शन करें जिसमें संसाधनों का उपयोग बहुत अधिक होता है। बाकी कंपनियां मांग में बदलाव आने के साथ उसमे ढलकर फायदा उठाने लगी हैं, अमूल भी ऐसा कर सकता है।”

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज सिंह बोले- शादियां टालनी पड़ेंगी, राजनीतिक और सामाजिक आयोजन बंद

अश्विनी महाजन, सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच के ट्वीट के रिप्लाई में अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आर एस सोढी ने लिखा, ” क्या आपको पता नहीं है कि ज़्यादातर डेरी किसानों के पास जमीन तक नहीं है। आपके नए तरीके उनके एकमात्र आजीविका के स्त्रोत को खत्म कर सकते है। जान लें कि दूध हमारे विश्वास में है, रीती-रिवाजों में है, हमारी जुबान में है और हमारे खाने के तरीके में है, दूध आसानी से उपलब्ध होने वाला न्यूट्रिशियन का जरिया है।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews