Hindi News

10 दिनों में चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, मध्य प्रदेश में 100 रुपए पार डीजल, 116 रुपए पहुंचा पेट्रोल

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमत थामने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को एक बार फिर ईंधन की कीमतों में 2 रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।
10 दिनों में चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, मध्य प्रदेश में 100 रुपए पार डीजल, 116 रुपए पहुंचा पेट्रोल

नए हफ्ते की शुरुआत एक बार फिर बढ़ी हुई महंगाई के साथ हुई है। जी हां, सोमवार को एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। 1 महीने में यह चौथी बार है जब पेट्रोल डीजल की कीमत में तेजी आई है। देश के सभी शहरों में यह दाम बढ़ गए हैं।

बीते ही दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। अब एक बार फिर पेट्रोल 2.61 पर प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस वृद्धि के बाद कहां कितनी कीमत है।

Petrol Diesel rate

देश में बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव

नई वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77, डीजल 99.55, कोलकाता में 113.51 रुपए, डीजल 99.82, मुंबई में 111.21 रुपए डीजल 97.83 हो गया है। देश के हर शहर में वहां लगने वाले टैक्स और ड्यूटी के आधार पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

मध्य प्रदेश में कितनी कीमत

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन द्वारा दी है जानकारी के मुताबिक भोपाल में जहां पेट्रोल 115.53 रुपए तो डीजल 100.55 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। उज्जैन में पेट्रोल 115.03 और डीजल 100.11 रुपए पहुंच गया है। इंदौर में पेट्रोल 114.54 और डीजल 99.57 रुपए प्रति लीटर है।

पिछले शनिवार बढ़ गई थी कीमत

बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमत पिछले शनिवार को ही बढ़ी थी। अब एक बार फिर हुई वृद्धि ने लोगों तगड़ा झटका दिया है। सबसे पहले 15 मई को ईंधन की कीमतों में 3 रुपए का उछाल आया था। इसके बाद 19 मई को लगभग 90 पैसे की वृद्धि हुई थी। 23 मई को भी 90 पैसे का उछाल देखा गया था। वही अब 25 मई को बड़ा इजाफा नजर आया है। इस तरह से पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.35 रुपए और डीजल 7.53 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews