PM Modi Looks: कभी प्रिंटेड टी-शर्ट तो कभी पारंपरिक अवतार में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी, यहां देखें 6 खास तस्वीरें

PM Modi Looks

PM Modi Looks Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के इकलौते ऐसे पीएम हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। उनके द्वारा लिए जाने वाले फैसले हो या उनकी बोलचाल और पहनावा यह सभी चीजें देशवासियों के साथ विदेशियों को भी अपनी और आकर्षित करती हैं। किसी विदेशी फंक्शन में शामिल होने के दौरान भी वह अपनी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से सबका दिल जीत लेते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूं तो कुर्ता-पायजामा और कोटी पहने हुए देखा जाता है लेकिन कुछ खास मौकों पर उन्हें अलग-अलग लुक्स में भी देखा गया है जिसमें उनकी शख्सियत बहुत ही शानदार लग रही थी। आज हम आपको उनके 5 खास लुक्स के बारे में जानकारी देते हैं।

प्रिंटेड टी-शर्ट लुक

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी कर्नाटक के बांदीपुर और मदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी कई सारी तस्वीरें सामने आई है जिसमें प्रिंटेड टी शर्ट के साथ खाकी रंग के पेंट पर उन्होंने काली टोपी और काले जूते पहने हुए थे। इसी के साथ उन्होंने अपने हाथ में हाफ जैकेट पकड़ रखा था। वो इस अंदाज में बहुत ही अच्छे लग रहे थे।

PM Modi Looks

मुड्डू परिधान

पीएम मोदी साल 2018 में दक्षिण भारत के दौरे पर पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने वहां के पारंपरिक परिधान को पहना था। इस पोशाक में धोती के साथ घुटने की लंबाई का कुर्ता होता है और गले में गमछे जैसा दुपट्टा डाला जाता है। इस आउटफिट के साथ पीएम ने काली चप्पल पहनी थी और हाथ में एक बैग लिया हुआ था।

PM Modi Looks

कूनो वाला अंदाज

17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले पीएम मोदी को पिछले साल मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ते हुए देखा गया था। इस दौरान वो बहुत ही शानदार अंदाज में नजर आए थे और उन्होंने तस्वीरें भी क्लिक की थी।

PM Modi Looks

आर्मी यूनिफार्म

नवंबर 2020 में प्रधानमंत्री को राजस्थान के लोंगेवाला का दौरा करते हुए देखा गया था। इस समय उनकी जो तस्वीर सामने आई थी वह सुर्खियों का हिस्सा बन गई थी क्योंकि वह आर्मी के गेटअप में नजर आए थे। लंबी सफेद दाढ़ी में आंखों पर काला चश्मा और सिर पर हैट के साथ मुंह पर मास्क लगाएं पीएम का ये अंदाज बहुत ही निराला था।

PM Modi Looks

पारंपरिक लुक

प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर 2017 को केदारनाथ की वादियों में पहुंचे थे और इस दौरान उनका लुक काफी शानदार और दिलचस्प था। उन्होंने कुर्ता पायजामा के साथ नीले रंग की जैकेट और उसके ऊपर ग्रे कलर की कोटी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने कंधों और हाथों पर शॉल को डाला हुआ था।

PM Modi Looks

नागालैंड का रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में यह बात बड़ी चर्चित है कि वह जहां भी जाते हैं वहां के रंग में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं और लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं। यह नजारा उस वक्त देखने को मिला जब वह नागालैंड के हार्नबिल फेस्टिवल में राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर राज्य में लगाई जाने वाली विशेष तरह की टोपी भी पहनी हुई थी।

PM Modi Looks

युवाओं के रोल मॉडल मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहतरीन राजनेता होने के साथ युवाओं के आइडल है और अपनी स्टाइल से हमेशा ही सभी को चौंकाते हुए नजर आते हैं। वो रंगों और लुक्स पर खास ध्यान देते हैं और चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर अंदाज उन पर कमाल का लगता है।

एक समय देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का बंद गले वाला जैकेट बहुत प्रसिद्ध हुआ था, जिसे आज भी नेहरू जैकेट के नाम से जाना जाता है। ठीक उसी तरह से आधी बाजू के कुर्ते वाला फैशन पीएम मोदी की वजह से लोकप्रिय हुआ है और उनकी जैकेट ने भी युवाओं के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews