पार्टनर संग रोड ट्रिप पर जाने का है प्लान, बेस्ट रहेगी ये 3 जगह

जब भी पार्टनर के साथ घूमने फिरने की बात आती है तो सभी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं। इस बार अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं तो रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
road trip

Road Trip: पार्टनर के साथ जब भी कहीं घूमने की बात आती है तो लोग रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लॉन्ग ड्राइव पर या लंबी ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। आपको भी अपनी पार्टनर के साथ अगर दूर तक लॉन्ग ड्राइव पर जाना है तो आप रोड ट्रिप की प्लानिंग बना सकते हैं।

फिलहाल मानसून का मौसम चल रहा है, जिसने हर तरफ नजारे खूबसूरत बना दिए हैं। हसीन नजारों का आनंद लेते हुए आप घूमने फिरने के लिए निकल सकते हैं। अगर आप भी पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां के लिए आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

जैसलमेर

अगर आपने रोड ट्रिप पर जाने का मन बना लिया है। तो जैसलमेर एक बेहतरीन जगह साबित होगी। यहां अधिकतर इलाके में रेगिस्तान है जिनके नजारे बहुत ही खूबसूरत लगने वाले हैं। यहां जाने के बाद आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा। अगर आप दिल्ली एनसीआर से कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो 3 दिन की रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। देश के अन्य हिस्सों से भी यहां की रोड ट्रिप प्लान की जा सकती है।

मुंबई से महाबलेश्वर

मुंबई भारत की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप हसीन नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो मुंबई से महाबलेश्वर की रोड ट्रिप प्लान की जा सकती है। महाबलेश्वर बहुत ही सुंदर स्थान है। जहां ऊंची पहाड़ी पर पहुंचने के बाद आपको आसपास बिखरे प्रकृति के सुंदर नजारा दिखाई देंगे। आप चाहे तो लोनावाला और खंडाला तक अपनी रोड ट्रिप को बढ़ा सकते हैं। जब आप इन सड़कों पर घूमने निकलेंगे, तो हल्की बारिश, ठंडी हवा, सुहाना मौसम आपको हमेशा याद रहेगा।

मनाली से श्रीनगर

मनाली और श्रीनगर दोनों ही भारत के बहुत ही खूबसूरत स्थान है। अगर आपको शानदार रोड ट्रिप पर जाना है तो आप मनाली से श्रीनगर तक का सफर कर सकते हैं। इस ट्रिप के दौरान आपको जो नजारे देखने को मिलेंगे वह आप कभी नहीं भूल पाएंगे। दूर-दूर तक फैले बड़े-बड़े पहाड़, हरियाली और ठंडी हवा आपको दीवाना बना देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews