PM KISAN 2025 : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस दिन जारी हो सकती है 20वीं किस्त! फटाफट पूरे कर लें ये 3 काम, जानें नई डिटेल्स

अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं, तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ताजा स्टेटस चेक कर लें कि आपको 20वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं।
pm kisan yojana

PM Kisan Yojana : किसानों को सहायता देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है इनमें से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।

यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अबतक योजना की 19 किस्तें आ चुकी है और अब 20वीं किस्त का इंतजार है। आईए जानते है अगली किस्त कब तक आ सकती है।

क्या जून में आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में अनुमान है कि 20वीं किस्त जून जुलाई 2025 के बीच जारी होने का अनुमान है।
4 महीने के हिसाब से देखें तो 20वीं किस्त का समय जून 2025 में पूरा हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि जून अंत तक किस्त जारी की जा सकती है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेंगे 2000

  • ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक का कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के लिए NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन होना भी जरूरी है।
  • फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।
  • किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

PM Kisan : पैसे मिलेंगे या नहीं, लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
    इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews