Hindi News

PM KISAN Update: किसान फटाफट पूरे कर लें ये काम, जल्द खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, जानें कब जारी होगी योजना की 20वीं किस्त?

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
PM KISAN Update: किसान फटाफट पूरे कर लें ये काम, जल्द खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, जानें कब जारी होगी योजना की 20वीं किस्त?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।वर्तमान में इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलता है। केन्द्र की मोदी सरकार अबतक योजना की 19 किस्तें जारी कर चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।आईए जानते है 20वीं किस्त कब तक जारी होने की उम्मीद है।

पीएम किसान योजना का नियम, जानें कब आएगी 20वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
  • इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच जारी होने का अनुमान है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 20वीं किस्ता का समय जून 2025 में होगा, ऐसे में इस महीने में कभी भी किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान हो सकता है।
  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

2000 चाहिए तो ये दस्तावेज है अनिवार्य

  • जिन किसानों को योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना है वे eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है।
  • फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

PM KISAN : अगली किस्त के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य

  • कैसे करें eKYC : सबसे पहले वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews