PM KISAN: 12वीं किस्त से पहले आई नई अपडेट, नियमों में 3 बड़े बदलाव! जान लें, वरना अटक सकते है 2000

PM KISAN update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के लाभार्थी किसानों के लिए काम की खबर है।केन्द्र की मोदी सरकार ने ई-केवायसी और राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। e-KYC करवाने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2022  है, ऐसे में अगर आपने अभी तक e-kyc नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लें, अन्यथा 12वीं किस्त अटक सकती है।वही इस योजना में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। अब किसानों को रजिस्ट्रेशन करते वक्त राशन कार्ड नंबर दर्ज  (Ration Card Mandatory) को भी अपलोड करना होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है 3 गुड न्यूज! 49000 से 2.19 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, DA Arrears पर नई अपडेट

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के तहत 12.50 करोड़ किसानों खाते में 11वीं किस्त के 21000 करोड़ ऑनलाइन भेज दिए गए है । अब 12वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment) ट्रांसफर की जानी है। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर में किसानों के खाते में 12वीं किस्त भेजी जा सकती है, लेकिन इसके पहले कई नियमों में बदलाव किया गया है जो किसान जान लें वरना अगली किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें नियम और पात्रता

किसान योजना के तहत अब लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड की डिटेल और e-KYC करवाना अनिवार्य हो गया है, e-KYC की लास्ट डेट 31 जुलाई है। अगर लाभार्थी किसान e-KYC नहीं करवाते है तो खाते में अगली किस्त नहीं भेजी जाएगी।वही राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही पंजीकरण के दौरान दस्‍तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी।इसके अलावा स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास आधार है,  बिना आधार के आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है। इधर, इस योजना में परिवार का एक सदस्य पति या पत्नी ही पैसा ले सकता हैं।

इन किसानों को मिलेगा लाभ

बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12.50 करोड़ किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है। खास बात ये है कि योजना की शुरुआत में केवल उन किसानों को पात्र माना गया, जिनके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी, लेकिन अब मोदी सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है ताकि इसका लाभ 14.5 करोड़ किसानों को मिल सके।

PM Kisan: लिस्ट में देखें अपना नाम

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner पर क्लिक करें और ऐसा करने पर नया पेज ओपन होगा।
  3. यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें और अब फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें औरऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  5. इस लिस्ट को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी किसानों में है या नहीं।

31 जुलाई तक ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करके यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरना होगा। ऐसा करते है आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews