PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट, ई-केवाईसी की डेट फिर बढ़ी, जल्द खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000

pm kisan yojana

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के 12.50 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए एक और बड़ा मौका है। केन्द्र सरकार ने 12वीं किस्त के पहले ई-केवायसी की डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब किसान 31 अगस्त 2022 तक ई-केवायसी करवा सकते है।पहले यह तारीख 31 जुलाई 2022 रखी गई थी, जिसमें कई किसान छूट गए थे।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2022: 14 से 31 अगस्त के बीच 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में अगर आप e-KYC नहीं करवाते हैं, तो 12वीं किस्त के 2000-2000 अटक सकते हैं, इसलिए किसान 15 दिन के अंदर ई-केवायसी का काम पूरा कर लें।संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर से पहले खातों में 2000-2000 की राशि भेजी जा सकती है, इस संबंध में अगस्त के अंत तक किसानों को मैसेज से सूचना जारी की जा सकती है। अगली किस्त के लिए पीएम किसान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर भी अपडेट चेक करते रहे।

यह भी पढ़े.. MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन, सितंबर में होगी परीक्षा

बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 दिसंबर, 2018 से लागू की गई थी। इसके तहत हर साल 12.50 करोड़ किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं। नियमानुसार, हर साल योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजी जाती है। अब 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच 12वीं किस्त भेजी जानी है।यह राशि हर 4 महीने में किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खातो में भेजा जाता है।

अबतक हो चुके है 9 बदलाव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 9 बदलाव हो चुके हैं। इसमें आधार नंबर, बैंक खाता लिंक, ई-केवायसी और राशन कार्ड की अनिवार्यता भी शामिल है। वही अब रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं, यानी आपके अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है, किस खाते में पैसा क्रेडिट हुआ है आदि। पहले पीएम किसान पोर्टल पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके स्टेटस चेक क‍िया जा सकता था, लेक‍िन बाद में मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करना बंद हो गया। पहले आधार या बैंक अकाउंट नंबर से स्टेटस चेक क‍िया जा सकता था। अब अकाउंट नंबर की बजाय मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी कर दिया गया है।

PM Kisan: घर बैठें ऐसे करें e-KYC

  1. सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. यहां आपको ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
  3. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
  4. अब सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करके यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  5. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरना होगा। ऐसा करते है आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
  6. इसके अलावा अगर आप मोबाईल या कम्प्यूटर नहीं चलाते हैं और ऑनलाईन ई-केवाईसी में दिक्कत आ रही है, तो आप पास के कॉमन सर्विस सेंटर, जिसे हिंदी में प्रज्ञा केंद्र कहते हैं, की सेवा ले सकते हैं। यहां बायोमेट्रिक केवाईसी (Biometric KYC) हो जाएगी।

     

PM Kisan: ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का वोटर आईडी कार्ड
  • किसान का पैन कार्ड नंबर
  • किसान का ड्राइविंग लाइसेंस
  • परिवार राशन कार्ड
  • खेत या मकान का बिजली का बिल
  • किसान का अभी का पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kisan: लिस्ट में देखें अपना नाम

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner पर क्लिक करें और ऐसा करने पर नया पेज ओपन होगा।
  3. यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें और अब फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें औरऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  5. इस लिस्ट को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी किसानों में है या नहीं।

आवेदन में गलतियों-त्रुटियों को सुधारें

  • फॉर्म भरते समय अपना नाम अंग्रेजी में लिखे।
  • जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें।
  • अगर आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो आपका पैसा अटक सकता है।
  • अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो भी आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे।
  • गलतियों को सुधारने के लिए सबसे पहले आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प को चुनें।
  • आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं।
  • अगर आपने अपना बैंक एकाउंट नंबर में गलती की है तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा।

PM KISAN YOJANA LINK- https://pmkisan.gov.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews