PM Kisan: किसान फटाफट पूरे कर लें ये काम, वरना अटक सकती है अगली किस्त, जानें कब खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए?

वे किसान जिन्होंने अभी तक स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा, ऐसे में किसान फटाफट ये काम पूरा कर लें।
PM KISAN

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है।इसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को हर चार माह में 3 बराबर किस्तों में 2-2 हजार करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है।

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है और अगली किस्त का इंतजार है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर केंद्र सरकार योजना की 20वीं किस्त जून महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।

अगली किस्त चाहिए तो अपडेट करें ये दस्तावेज 

  • जिन किसानों को योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना है वे eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है।
  • यदि  मोबाइल नंबर से आधार लिंक नहीं है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो  प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन करने के लिए किसान निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
  • किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

PM KISAN: मोबाईल नंबर कैसे करें अपडेट

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • दिए गए फार्मर्स कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अपडेट मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिख जाएगा।
  •  रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
  • आधार नंबर नहीं है, तो रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कैप्चा दर्ज कर, एडिट ऑप्शन पर नया मोबाइल नंबर डालें।

PM Kisan: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews