Hindi News

PM Kisan 22th Installment: किसान जल्द पूरे कर लें ये 4 काम, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, जानें कब जारी होगी 22वीं क‍िस्‍त?

Written by:Pooja Khodani
Published:
PM KISAN YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan 22th Installment: किसान जल्द पूरे कर लें ये 4 काम, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, जानें कब जारी होगी 22वीं क‍िस्‍त?

किसानों के लिए काम की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते हैं। हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार द्वारा अभी तक अगली किस्त की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। 19 नवंबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी ।

ध्यान रहे योजना के तहत पात्र किसानों को ई-केवाईसी (e KYC) कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अबतक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द करा लें, अन्यथा उनके खाते में किस्त की राशि नहीं आएगी। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके या आधिकारिक पोर्टल के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है, अन्यथा किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं।

PM Kisan Yojana: किसानों को मिलते हैं 6000 रु सालाना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनका जमीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है और जो भारत का नागरिक हो।

फरवरी में आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा। हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना: कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।