Hindi News

PM Kisan: किसान फटाफट पूरे कर लें ये काम, जानें कब खाते में आएंगे 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपए

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में, डीबीटी मोड के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाती है।
PM Kisan: किसान फटाफट पूरे कर लें ये काम, जानें कब खाते में आएंगे 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। अबतक योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के लिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की थी।

कब तक जारी होगी PM KISAN YOJANA की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई 2026 में चार महीने पूरे होंगे और अगली किस्त जारी हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार की ओर से बाद में की जाएगी। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी अगली किस्त

केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी ना कराने पर अगली किस्त रुक सकती है। इसके अलावा बैंक खाते व आधार के साथ जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना और बैंक खाता से आधार लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए । वहीं डीबीटी (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए। इसके अलावा अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID भी जरूर बनवाएं। ​

  • कैसे करें eKYC : केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका e-KYC अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए। यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • कैसे होगा भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • कैसे करें बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews