MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PM Modi के जन्मदिन पर उन्हें मिले गिफ्ट्स की होगी नीलामी, 1700 रुपए से 1 करोड़ तक आप भी लगा सकते हैं बोली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अब तक उन्हें मिले गिफ्ट में से कुछ उपहारों की नीलामी की जाने वाली है।
PM Modi Latest News

PM Modi Visit CG

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन (PM Modi Birthday) है। आज वह 75 साल के हो जाएंगे और इस खास मौके पर देश और दुनिया भर से उन्हें मिले 1300 उपहार की नीलामी शुरू की जाने वाली है। 17 सितंबर से शुरू हुई ये नीलामी 2 अक्टूबर तक चलने वाली है। इन उपहार से जो राशि प्राप्त होगी उसका उपयोग गंगा की सफाई के लिए शुरू किए गए नमामि गंगे मिशन के लिए किया जाएगा।

ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहार की नीलामी की जा रही है। साल 2019 से शुरू हुई नीलामी का यह सातवां संस्करण है। इसमें 2024 में पैरालंपिक खिलाड़ियों से मिले उपहार सबसे आगे रखे गए हैं। इन सभी का मूल्य 1700 से 1.03 करोड़ तक रखा गया है।

PM मोदी के उपहारों की नीलामी (PM Modi Birthday)

17 सितंबर से एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शुरू होगी। 2019 से लेकर अब तक हुई नीलामी में 7000 से अधिक उपहार को नीलाम किया जा चुका है। इसे तकरीबन 50.33 करोड़ों रुपए एकत्रित हुए हैं। यह सारी राशि नमामि गंगे मिशन के लिए दान की गई है।

इस बार नीलामी के लिए जो उपहार रखे गए हैं। उनमें कई सारी पेंटिंग्स, देवी देवताओं की मूर्ति, तलवार, टोपी, मंदिरों की मूर्तियां शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति 17 सितंबर से इनकी ऑनलाइन बोली लगा सकता है।

सबसे महंगा कौन सा उपहार

इस नीलामी में सबसे मुख्य वस्तु तुलजा भवानी की मूर्ति है। इसकी कीमत 1.03 करोड रुपए रखी गई है। जिसके अलावा पैरालंपिक 2024 के सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार, कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा के जूते भी हैं। इनका मूल्य अलग-अलग 7.70 लाख तक रखा गया है। लोगों के लिए प्रधानमंत्री के उपहार को अपने घर में रखना इन गर्व की बात होती है। यही कारण है की नीलामी में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। अपने शौक को पूरा करने के साथ वह इस तरह से नमामि गंगे मिशन में अपना योगदान भी देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
PM Modi के जन्मदिन पर उन्हें मिले गिफ्ट्स की होगी नीलामी, 1700 रुपए से 1 करोड़ तक आप भी लगा सकते हैं बोली