
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की अपील का अब व्यापक असर दिखाई दे रहा है, मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों एक चलते संकट गहराने के बाद केंद्र सरकार सहित भाजपा और एनडीए शासित कई राज्यों ने इसपर अमल करना शुरू कर दिया है, ख़बरों की माने तो प्रधानमंत्री ने खुद अपने काफिले में सह्मिल वाहनों की संख्या आधी करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
ईंधन की बचत करें, हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं
भारतीय जनता पार्टी ने अपने X एकाउंट पर एक न्यूज़ चैनल की खबर को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी साझा की है, भाजपा ने लिखा- देशहित की बात, खुद से शुरुआत…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब उनके काफिले में न केवल गाड़ियों की संख्या आधी होगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। भाजपा ने आगे लिखा- जब नेतृत्व खुद उदाहरण पेश करता है, तो पूरा देश बदलाव की राह पर चल पड़ता है। आइये, हम भी ईंधन की बचत करें और एक हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
देश को प्राथमिकता देना ही नए भारत की असली शक्ति है
प्रधानमंत्री की अपील और इस निर्णय के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर अमल शुरू कर दिया है, वे आज जब अपन सरकारी आवास से निकले तो मात्र 4 वाहनों के साथ निकले… भाजपा ने X पर उनका वीडियो अपलोड किया हिया और लिखा- बचत देश की, सुरक्षा पर्यावरण की…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले को कम कर एक नई मिसाल पेश की है। कम गाड़ियां मतलब कम प्रदूषण, और विदेशी मुद्रा की बचत। देश को प्राथमिकता देना ही नए भारत की असली शक्ति है।
एमपी सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दिया है, सीएम डॉ मोहन यादव ने कल 12 मई की रात X पर लिखा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, मध्य प्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगले आदेश तक, सुरक्षा दृष्टि से मेरे काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रहेगी और दौरों के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्री भी यात्रा के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, नव नियुक्त नगर निगम बोर्ड के अधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। मैं राज्य के लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने का भी आग्रह करता हूं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
देशहित की बात, खुद से शुरुआत! 🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने विदेशी मुद्रा बचाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
अब उनके काफिले में न केवल गाड़ियों की संख्या आधी होगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
जब नेतृत्व खुद उदाहरण… pic.twitter.com/wZsA4gugxT
— BJP (@BJP4India) May 13, 2026
बचत देश की, सुरक्षा पर्यावरण की। 🛡️♻️
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के आह्वान पर गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने काफिले को कम कर एक नई मिसाल पेश की है।
कम गाड़ियां मतलब कम प्रदूषण, और विदेशी मुद्रा की बचत। देश को प्राथमिकता देना ही नए भारत की असली शक्ति है। pic.twitter.com/dUFSgiUDFH
— BJP (@BJP4India) May 13, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।
आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 12, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

