PM Modi का ग्रीस दौरा आज, दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi Indonesia Visit

PM Modi Greece Visit: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित किए गए दुनिया भर के देशों के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने ग्रीस दौरे पर रवाना हो चुके हैं। आज अपने ग्रीस दौरे के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी यहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के साथ प्रवासी भारतीयों और व्यापारी वर्ग से मुलाकात करेंगे।

ग्रीस दौरे में क्या खास

ग्रीस में पीएम मोदी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के अलावा वह व्यापारी वर्ग के नेताओं से भी मिलने वाले हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करना ही इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है। पीएम मोदी 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा पर पहुंचे पहले प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने यहां का दौरा किया था।

अहम मानी जा रही यात्रा

पीएम मोदी इस यात्रा पर तब जा रहे हैं, जब ग्रीस के पड़ोसी तुर्किए के साथ भारत के संबंधों में खटास आई है। हालांकि, ग्रीस के साथ भारत का संबंध हमेशा से अच्छा रहा है और कई मौके पर दोनों देशों ने एक दूसरे का समर्थन किया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी को भी ग्रीस का समर्थन मिला था।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश, संस्कृति, रक्षा सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews