बोले PM Modi, हरियाणा का हृदय से आभार, अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई 

पीएम मोदी ने कहा, आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
PM Modi

PM Modi said, heartfelt gratitude to Haryana: हरियाणा के मतदाताओं ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा जताया है और कांग्रेस को नकार कर तीसरी बार भाजपा के हाथ में सत्ता सौंपी है, इस जीत के साथ ही भाजपा हरियाणा सहित पूरे देश में जश्न मना रही है, पार्टी के नेता ढोल नगाड़े बजा रहे हैं एक दूसरे को मिठाई खासकर जलेबी खिला रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा-  हरियाणा का हृदय से आभार, भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

PM Modi ने जीत के लिए मेहनत करने वाले सभी साथियों को बधाई दी

पीएम मोदी ने आगे लिखा-  इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई। आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews