पीएम मोदी ने किया खुलासा, कैसे सहेंगे राहुल के डंडे का वार

पीएम मोदी ने किया खुलासा, कैसे सहेंगे राहुल के डंडे का वार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा कहे गए बयान,  कि 6 महीने बाद देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डंडे मारेगी क्योंकि उन्होंने रोजगार नहीं दिए ,पलटवार किया ।मोदी ने कहा कि 6 महीने का वक्त काफी है और मैंने तय कर लिया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा ताकि अपनी पीठ को इतना मजबूत बना सकूं कि डंडे खा सकूं। मोदी ने आगे कहा कि वह पिछले 20 साल से ऐसी गंदी गंदी गालियां सुन रहे हैं कि उन्होंने अपने आप को गाली प्रूफ बना लिया है ।उसके बाद एक बार फिर मोदी ने राहुल पर तंज कसा। दरअसल मोदी के बयान के बाद जब राहुल अपनी सीट से बोलने के लिए खड़े हुए तो मोदी बोले कि मैं पिछले 40 मिनट से बोल रहा हू लेकिन करंट पहुंचते-पहुंचते इतनी देर लगी। मोदी ने कहा कि कुछ ट्यूबलाईट ऐसी होती है जो बहुत देर में जलती है ।मोदी के इस बयान के बाद भी राहुल कुछ बोलते हुए देखे हुए

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews