PM Modi ने फिल्मों के नाम यादकर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, लिखा- उनके निधन से कला जगत में बड़ी कमी आ गई

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे उनके पुणे में सिंहगढ़ रोड के पास डोंजे गांव स्थित उनके 27 एकड़ में फैले फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Nana Patekar passes away PM Modi pays tribute

Nana Patekar passes away PM Modi pays tribute

प्रसिद्द और सशक्त अभिनेता नाना पाटेकर ने आज 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनका निधन उनके गोवा वाले घर में हुआ, वे बेहोश मिले उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, डॉक्टर्स के मुताबिक नाना को कार्डिएक अरेस्ट आया था उनके निधन के बाद फिल्म जगह में शोक छा गया है, अचानक आई इस खबर से लोग स्तब्ध रह गए, फिल्म और कला जगह से जुड़े लोग नाना को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर को उनकी फिल्मों के नाम याद कर श्रद्धांजलि दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर को मराठी में श्रद्धांजलि अर्पित की, मराठी नाना पाटेकर की मातृभाषा थी इसलिए पीएम ने उनके लिए इस भाषा को चुना, यहाँ हम उसका अनुवाद आपके लिए लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा- नाना पाटेकर की एक्टिंग की खासियत, गहराई और प्रभावशाली व्यक्तित्व का मुकाबला बहुत कम एक्टर कर पाते हैं। नाना पाटेकर ने अपनी भूमिकाओं में अपना हुनर ​​और क्रिएटिविटी दिखाई है और सिनेमा में ऐसे किरदार निभाए हैं। साफ-सुथरी बात कहने और सीधी सोच रखने वाले इंसान के तौर पर उनकी एक खास पहचान है। नाना पाटेकर ने उन विचारों को साफ तौर पर जाहिर किया है जिन्हें हम देखते हैं।

उनके जाने से जो कमी आई है, उसे कोई पूरा नहीं कर सकता

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत अहम रहा है। उनके जाने से जो कमी आई है, उसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। नाना पाटेकर जैसी पूरी लगन, अलग पहचान और अनोखा असर बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलता है। हर किरदार में असाधारण विविधता और रचनात्मकता का समावेश करके, उन्होंने ऐसे पात्रों को जीवंत किया जो पीढ़ियों तक लोगों की यादों में बसे रहेंगे।

अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए जाने जाते थे नाना

पीएम ने लिखा अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए भी उनका बहुत सम्मान किया जाता था, वे अपनी पक्की मान्यताओं पर आधारित राय व्यक्त करते समय कभी नहीं डगमगाते थे। नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके निधन से कला की दुनिया में एक बड़ी कमी आ गई है। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति..

नाना पाटेकर की फिल्मों के याद कर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री मोदी ने नाना पाटेकर की फिल्मों को याद करते हुए लिखा – आज सुबह ही ये खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटकेर अब हमारे बीच नहीं रहे। वो एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर जी का जीवन “तिरंगे” की आन-बान और शान के लिए समर्पित रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, “परिंदे” की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था पर अपनी फिल्मों से माध्यम से करारा “प्रहार” किया, वे एक ऐसे “क्रांतिवीर” थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी “खामोशी” भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देश विरोधियों पर निरंतर “अंकुश” के समर्थक थे। मैं नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews
PM Modi ने फिल्मों के नाम यादकर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, लिखा- उनके निधन से कला जगत में बड़ी कमी आ गई