India Expo Mart पर आज सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 17 देशों के नेता भी होंगे उपस्थित

India Expo Mart पर आज सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस आयोजन में 17 देशों के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
classical languages

India Expo Mart: नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सेमिकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि बुधवार को सुबह 11 बजे करेंगे। आपको बता दें, इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स के साथ दो सेशनों में वन टू वन कार्यक्रमों में भाग लेंगे और वर्क फोर्स पवेलियन, डेवलपमेंट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

आपको बता दें, तीन दिवसीय सेमिकॉन इंडिया 2024 के इस आयोजन में 17 देश के 255 प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। जिनमे भारत के साथ अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया जैसे मुख्य देशों के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेमीकंडक्टर उद्योग में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर प्रस्तुति

सेमिकॉन इंडिया 2024 में दुनिया भर के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर्स अपने स्टॉल लगाएंगे और विभिन्न सत्रों का आयोजन करेंगे। 11 सितंबर यानी बुधवार को उद्घाटन के बाद स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतीकरण होगा।

पार्टनरशिप और इलेक्ट्रॉनिक्स

दूसरे दिन गुरुवार को क्रॉस रीजनल पार्टनरशिप, फ्लैक्सिबल हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माइटी इंडस्ट्री एकेडमिया वर्कशॉप और सस्टेनेबिलिटी पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। आखिरी दिन यानी शुक्रवार को माइक्रोन द्वारा पैकेज मैन्युफैक्चरिंग बूटकैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर पैकेजिंग की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।

आगे के सत्र और विशेष गतिविधियाँ

सेमीकॉन इंडिया 2024 के दौरान इस द्वारा सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन का इंट्रोडक्शन भी कराया जाएगा जो इस तकनीकी क्षेत्र की बुनियादी समझ को स्पष्ट करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विभाग और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपको बता दें, विभाग की ओर से 145 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में एक विशेष पवेलियन की स्थापना की जाएगी जो इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर और चीप निर्माण के क्षेत्र में नीतियों के प्रचार को बढ़ावा देगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews