भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेंद्र मोदी ने एक लंबा सफर तय किया है। आरएसएस प्रचारक से गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री तक। उनके जन्मदिन पर देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।
अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला में पीएम मित्र टेक्सटाइल और एपरल पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह आधुनिक भारत की औद्योगिक शक्ति का प्रतीक बनने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस पार्क का उद्देश्य भारतीय कपड़ा उद्योग को एकीकृत करना और किसानों व टेक्सटाइल उद्यमियों के लिए बड़े अवसर सृजित करना है। वहीं, उन्हें देश विदेश से बधाई और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला भी जारी है।
राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2025
उपराष्ट्रपति ने शुभेच्छाएं व्यक्त की
देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित आपके दीर्घायु, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।
Heartiest birthday greetings to Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi Ji. Under your visionary leadership, India is making a mark on the global stage and moving steadily towards the goal of a developed nation. Wishing you a long, healthy, and fulfilling life dedicated to the… pic.twitter.com/eLlpDORceI
— Vice-President of India (@VPIndia) September 17, 2025
अमित शाह ने बताया जीवंत प्रेरणा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है कि त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।
त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2025
लोकसभा स्पीकर ने की चिरायु होने की प्रार्थना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और चिरायु प्रदान करें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत…
— Om Birla (@ombirlakota) September 17, 2025
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा वे सबके प्रेरणापुंज हैं
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है। आपका कुशल मार्गदर्शन हम सभी कोटिश: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है।
विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी वर्ग के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर… pic.twitter.com/mtCTnwcfr1
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2025
यूपी के सीएम ने शुभकामनाएं दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2025
एमपी के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
मध्यप्रदेश के लिए ये दिन विशेष है। पीएम मोदी आज धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा पीएम के दीर्घालु होने की कामना करते हुए कहा है कि यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपनी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश पधार रहे हैं। वह प्रदेश को पीएम मित्र पार्क जैसी ऐतिहासिक सौगात प्रदान करेंगे, जो उद्योग एवं रोजगार सृजन में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी अपनी वर्षगांठ (17 सितम्बर) के अवसर पर प्रदेश पधार रहे हैं।
वह प्रदेश को पीएम मित्र पार्क जैसी ऐतिहासिक सौगात प्रदान करेंगे, जो उद्योग एवं रोजगार सृजन में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी : CM@PMOIndia… pic.twitter.com/B3SOufvsjY
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 16, 2025
दिल्ली की सीएम ने की उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि विकसित भारत के पथप्रदर्शक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ। आपका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, अंत्योदय के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के विराट लक्ष्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान करें।
विकसित भारत के पथप्रदर्शक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।
आपका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, अंत्योदय के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के विराट लक्ष्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। आपने उन करोड़ों वंचित और उपेक्षित लोगों को आशा,… pic.twitter.com/JyXL8KLzSW
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 17, 2025





