Video : राज्यसभा में पीएम मोदी का आक्रामक रुख, बताया कांग्रेस ना होती तो क्या होता ?

Video : राज्यसभा में पीएम मोदी का आक्रामक रुख, बताया कांग्रेस ना होती तो क्या होता ?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज मंगलवार को राज्यसभा में एक अलग ही रूप देखने को मिला।  पीएम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के शासन काल की एक एक वो घटनाएं याद दिलाई जिसने देश को हिला कर रख दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा (PM Narendra Modi in Rajya Sabha) में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाये गए सवालों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सल के जंजाल में फंस गई है। उनके सोचने के तरीके पर अर्बन नक्सल ने कब्ज़ा कर लिया है और ये देश के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें – MP School: स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, नए सत्र से लागू होगा ये नियम, जल्द जारी होंगे निर्देश

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) को राष्ट्र (Nation) पर भी आपत्ति है,  यदि नेशन की कल्पना गैर संवैधानिक हो तो आपकी पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस क्यों रखा है? अब आपकी ये नई सोच आई है तो इंडियन नेशनल कांग्रेस नाम बदल दीजिये और आप फेडरेशन ऑफ कांग्रेस कर लीजिये। अपने पूर्वजों की गलती सुधार लीजिये।

ये भी पढ़ें – यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी:गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा में अंदाज आज बिलकुल अलग था उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया।  उन्होंने कांग्रेस शासनकाल की एक एक वो घटनाएं याद दिलाई जिन्हें याद कर उन घटनाओं से प्रभावित होने वाले लोग आज भी सिहर उठते है, ये वो घटनाएं हैं जिसने देश को हिला कर रख दिया था।

ये भी पढ़ें – SBI का अलर्ट, ये काम नहीं किया तो हो सकती है परेशानी, जानिए क्या है लास्ट डेट

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार कांग्रेस न होती तो क्या होता ? लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता। भारत विदेशी चश्में के बजाय स्वदेशी संकल्पों के रास्ते पर चलता।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक ना होता।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो दशकों तक भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता , सालों साल पंजाब आतंकी आग में ना जलता।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो कश्मीर के पंडितों को कश्मीर छोड़ने की नौबत ना आती।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो बेटियों को तंदूर में जलाने की घटनाएं ना होती।
  • अगर कांग्रेस ना होती तो देश के सामान्य व्यक्ति को घर, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय मूल सुविधाओं के लिए इतने साल इन्तजार ना करना पड़ता।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews