राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारसुगुड़ा दौरा आज, ब्लू बुक नियम के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, नो फ्लाइंग जोन घोषित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भुवनेश्वर के दौरे पर हैं। उनके आगमन को देखते हुए झारसुगुड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित झारसुगुड़ा के दौरे पर जाने वाली हैं। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से झारसुगुड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले पूरे इलाके को नो ड्रोन जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। 21.4.2026 यानी मंगलवार के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर की ओर से ऑफिस ऑर्डर जारी किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे के दौरान ड्रोन या किसी भी तरह का हवाई वाहन उड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद रहे यह पक्का करने के लिए झारसुगुड़ा सिक्योरिटी ऑफिसर की देखरेख में पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से जरूरी कदम उठाए गए हैं।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई

प्रशासन की ओर से इस बारे में सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जनता से जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा है। सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

ब्लू बुक रूल्स से राष्ट्रपति की सुरक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के विशेष प्रबंध ब्लू बुक नियम के तहत किया जा रहे हैं। उनके काफिले में 27 गाड़ियों का उपयोग होता है। इन गाड़ियों के निकलने से 10 मिनट पहले एक वार्निंग का निर्धारित मार्ग पर पहुंचेगी और सुरक्षा जांच करेगी। इसके बाद पायलट कार चलाई जाएगी। पायलट कर के पीछे खुली जीप में मीडिया की गाड़ी होगी उसके बाद जैमर वाहन रहेगा। जैमर के पीछे राष्ट्रपति की गाड़ी होती है जिसमें उनके साथ सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस गाड़ी के पीछे दो एस्कॉर्ट वाहन राष्ट्रपति की गाड़ी को चारों ओर से सुरक्षा घेरा प्रदान करने के लिए रहते हैं।

परिवार के लिए अलग कार

एस्कॉर्ट वाहनों के पीछे एक स्पेयर कार चलती है इसके अलावा राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक टीम के लिए काफिले में अलग-अलग गाड़ियां शामिल की जाती है। इसमें एंबुलेंस और फैब्रिकेटेड की गाड़ियां भी तैनात रहेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल किए जाएंगे। सभी गाड़ियों में पानी की बोतल से लेकर छाता, टिशू पेपर, सैनिटाइजर, सफेद तोलिया, चॉकलेट, एयर फ्रेशनर जैसी आवश्यक सामग्री मौजूद रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews