फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, मचा बवाल, BJP ने किया बड़ा हमला

BJP सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका के फिलिस्तीन लिखे बैग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, गांधी परिवार तुष्टिकरण का झोला ढो रहा है" इसी तुष्टिकरण की वजह से कांग्रेस को चुनावों में हार मिली है।
Priyanka Gandhi Palestine written bag

Priyanka Gandhi in Parliament: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी इन दिनों सांसदों सहित मीडिया के केंद्र में हैं, पहली बार संसद पहुंची प्रियंका गांधी क्या कहती हैं क्या पहनती है, क्या साथ लेकर चलती हैं सबकी निगाहें इसे नोटिस करती हैं, आज ऐसा ही एक मामला सामने आया जब प्रियंका गांधी की चर्चा जोरों से होने लगी, दरअसल प्रियंका गांधी आज सोमवार को जब संसद पहुंची तो उनके कंधे पर एक बैग था जिसपर फिलिस्तीन लिखा हुआ था।

सोमवार को वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर सांसद पहुंची, उसके साथ कुछ प्रतीक चिन्ह भी थे जिसमें एक तरबूज भी शामिल था और सब जानते हैं कि तरबूज को फिलिस्तिनियों के विरोध और एकजुटता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है, फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुँचने पर भाजपा ने इसकी आलोचना की और प्रियंका गांधी पर प्रहार किए।

फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई प्रियंका, भाजपा हुई हमलावर 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस परिवर तुष्टिकरण का झोला धो रहा है, उन्होंने X पर मोदी की फोटो के साथ प्रियंका की बैग वाली फोटो शेयर की और लिखा फर्क साफ है, मोदी के फोटो पर लिखा मैं आपका हूँ और प्रियंका वाले  फोटो पर लिखा ये उनके हैं।

कोई गलती न करें, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है: BJP 

भाजपा आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए उन्हें गांधी से भी बड़ी आपदा कहा,  अमित मालवीय ने X पर लिखा, जो मानते थे कि प्रियंका वाड्रा लंबे समय से प्रतीक्षित समाधान थीं, उन्हें पहले ही इसे अपना लेना चाहिए था, वह राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं, जो सोचते हैं कि संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर चलना पितृसत्ता से लड़ना है यह सही है मुसलमानों को सांप्रदायिक सद्गुणों का पैगाम देना अब पितृसत्ता के खिलाफ रुख के रूप में सामने आ रहा है! कोई गलती न करें, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है।

मैं इसे नहीं मानती, मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी , वही कैरी करुँगी : प्रियंका 

मीडिया ने जब प्रियंका गांधी से फिलिस्तीन का समर्थन वाला बैग लेकर आने पर सवाल किया तो उन्होंने बैग दिखाते हुए कहा,  मैं इस बारे में कई बार बता चुकी हैं कि मेरे विचार क्या हैं। मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा। ये तो बरसों से चली आ रही रूढ़वादी पितृसत्ता की तरह हुआ कि महिलाएं क्या पहनें, क्या नहीं। मैं इसे नहीं मानती, मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी,वही कैरी करुँगी।

[dgv_vimeo_video id=”1039635696″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews